उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्‍य

सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, 20 प्रस्ताव पास होने की संभावना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में प्रदेश कैबिनेट की बैठक मंगलवार को होगी। सुबह 11 बजे से लोकभवन में होने वाली इस बैठक में 20 प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है। इसमें अयोध्या में भव्य राममंदिर संग्रहालय, प्रदेश में अस्पतालों के विकास में निजी निवेश के प्रोत्साहन के लिए सरकारी सहायता नीति, उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली-2022 में संशोधन सहित औद्योगिक विकास, वित्त, पर्यटन, खेलकूद, स्टांप सहित अन्य प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की संभावना है।

कार्यवाहक मुख्य सचिव दीपक कुमार ने सोमवार शाम कैबिनेट बैठक का एजेंडा जारी कर दिया। इसमें शामिल कुल 20 प्रस्तावों में से तीन औद्योगिक विकास विभाग और दो-दो नगर विकास व आवास विभाग के हैं। प्रदेश के प्रत्येक मंडल मुख्यालय पर ‘जिला दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र’ की स्थापना होगी। प्रयागराज में कार्यालय उप निबंधक सदर व कार्यालय उप/सहायक महानिरीक्षक निबन्धन लिए भूमि उपलब्ध कराने व उत्तर प्रदेश उपकर गन्ना अधिनियम, 1956 (उत्तर प्रदेश अधिनियम संख्या-22 सन् 1956) (यथा संशोधित) को निरसित किए जाने का प्रस्ताव भी एजेंडे में शामिल है।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ पर्यटन सेवा नियमावली, 2025 को भी मंजूरी मिल सकती है। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के आगामी सत्र में उत्तर प्रदेश पेंशन की हकदारी तथा विधिमान्यकरण अध्यादेश, 2025 का प्रतिस्थानी विधेयक पुर्नस्थापित/पारित कराकर अधिनियमित कराने का प्रस्ताव भी है। उत्तर प्रदेश अंतर्राष्ट्रीय पदक विजेता सीधी भर्ती नियमावली, 2022 के अंतर्गत सेवायोजित खिलाड़ियों द्वारा राष्ट्रीय /अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं, प्रशिक्षण शिविर आदि में प्रतिभाग किये जाने की अवधि एवं आवाजाही में लगने वाले समय सहित कर्तव्यार्थ व्यतीत अवधि (ड्यूटी) माने जाने जाने संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button