अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

IAS अफसर पर लगाया था उत्पीड़न का आरोप, अब सामने आया महिला अधिकारी का ऑडियो-वीडियो, हो गईं सस्पेंड

गाजियाबाद: गाजियाबाद सचल दल में तैनात राज्य कर अधिकारी को रविवार को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। नोएडा जीएसटी विभाग में तैनात आईएस पर महिला अधिकारियों के उत्पीड़न का आरोप लगाने के बाद वह चर्चा में आई थी। आयुक्त राज्य कर ने निलंबन का आदेश जारी किया। इसके साथ ही राज्य कर अधिकारी के खिलाफ लगे आरोपों की जांच संयुक्त आयुक्त विशेष अनुसंधान शाखा वाराणसी मनोज कुमार सिंह करेंगे।

आयुक्त राज्य कर की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य कर अधिकारी सचल दल यूनिट 10 गाजियाबाद के संबंध में अपर आयुक्त ग्रेड एक गाजियाबाद जोन द्वितीय को वॉट्सऐप पर दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शशांक सिंघल से शिकायत प्राप्त हुई थी। इसमें कहा गया कि 24 जुलाई, 2025 को उनके क्लाइंट की गाड़ी को 12 जुलाई को रात 9 बजे रोका गया। कार्रवाई करते हुए पैनाल्टी लगाई गई।

शिकायतकर्ता ने दावा किया है कि राज्य कर अधिकारी को उनके क्लाइंट की ओर से साढ़े तीन लाख रुपये दिए गए। इस संबंध में साक्ष्य के रूप में फोन कॉल की ऑडियो व वीडियो रिकार्डिंग भी दी गई है। अपर आयुक्त ग्रेड-एक राज्य कर गाजियाबाद जोन द्वितीय की ओर से मामले में आख्या उपलब्ध कराते हुए बताया गया कि उनका कृत्य गंभीर गड़बड़ी की श्रेणी में आता है। इन आरोपों को गंभीरता से लेते हुए उन्हें निलंबित करते हुए अनुशासनिक कार्रवाई की संस्तुति की गई है। निलंबन अवधि में वह संयुक्त आयुक्त कार्यालय आजमगढ़ वाराणसी जोन से संबद्ध रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button