अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

कानपुर में महिला सिपाही से रेप, फोटो-Video बना दी धमकी; साथ में ड्यूटी करने वाला ही निकला हैवान

यूपी के कानपुर देहात में सिपाही की शर्मनाक करतूत सामने आई है। डायल-112 में तैनात सिपाही पर महिला सहकर्मी ने दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अकबरपुर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। महिला सिपाही का आरोप है कि सिपाही ने रेप के बाद उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।

डायल -112 में कार्यरत भदोही जिले की एक महिला सिपाही अकबरपुर में रहती है। उसके साथ में 2018 बैच का सिपाही विकास यादव भी डायल-112 में कार्यरत है। महिला सिपाही ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसकी डे शिफ्ट में ड्यूटी है, जबकि विकास यादव नाइट शिफ्ट में ड्यूटी करता है। आरोप है कि ड्यूटी चेंज करते समय सिपाही विकास उसके साथ अक्सर अश्लील कमेंट करता था और बुरी नीयत से टच करता था। गत दिवस विकास यादव ने उसके अकबरपुर स्थित आवास पर पहुंचकर दुष्कर्म किया। इसके साथ ही उसके अश्लील फोटो व वीडियो बना लिए। जुबान खोलने पर जान से मारने की धमकी देने के साथ ही फोटो व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस को दी गई तहरीर में खुद को सात माह की गर्भवती बताने के साथ ही आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस ने रविवार को आरोपित सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। अकबरपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला सिपाही की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button