खेलमनोरंजन

कुलदीप यादव ने मंगेतर वंशिका के साथ इंस्टाग्राम पर फोटो डिलीट की, लेकिन क्यों?

नई दिल्ली। टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इस समय इंग्लैंड दौरे पर हैं। भारत को इस दौरे पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है जिसकी शुरुआत 20 जून से हो रही है। इंग्लैंड से ही कुलदीप ने कुछ ऐसा कर दिया जो सवालों के घेरे में आ गया। उन्होंने पहले अपनी मंगेतर के साथ की एक फोटो पोस्ट की और फिर बाद में उसे डिलीट कर दी।

सभी के मन में अब ये सवाल उठ रहा है कि कुलदीप ने आखिर ऐसा क्यों किया? कुलदीप ने अपनी बचपन की दोस्त वंशिका से चार जून को सगाई की थी। इस सेरेमनी में बहुत ही खास लोगों ने हिस्सा लिया था। दोनों की तस्वीरें काफी वायरल हुई थीं। कुलदीप ने एक बार फिर वंशिका के साथ की तस्वीर डाली लेकिन फिर उसे हटा दिया।

सगाई की फोटो की थी पोस्ट

कुलदीप ने अपनी सगाई की फोटो ही पोस्ट की थी जिसे बाद में उन्होंने हटा लिया। इस फोटो में कुलदीप काले रंग का सूट पहने हैं तो वंशिका सफेद रंग का गाउन पहने हुए हैं। वंशिका लखनऊ में एलआईसी में काम करती हैं और श्याम नगर में रहती हैं। उम्मीद है कि कुलदीप जब इंग्लैंड दौरे से लौटेंगे तो वंशिका के साथ शादी करेंगे। ये शादी नवंबर में हो सकती है। हालांकि, अभी तक दोनों परिवार वालों की तरफ से कुछ भी स्पष्ट नहीं है।

इंग्लैंड में मचाएंगे धूम

शादी से पहले कुलदीप का ध्यान इंग्लैंड में दमदार प्रदर्शन करने पर होगा। वह इस दौरे पर टीम के मुख्य स्पिनरों में शुमार है और बहुत संभावना है कि उन्हें खेलने का मौका मिले। अभी तक वह इंग्लैंड में सिर्फ एक ही टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें नौ ओवर ही फेंके थे। हालाकि, इस बार विशेषज्ञों का मानना है कि वह एक बड़ा रोल निभा सकते हैं, खासकर बर्मिंघम, लॉर्ड्स और द ओवल की स्पिन की मददगार पिचों को देखते हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button