मनोरंजनसिनेमा

करिश्मा कपूर के एक्स हसबैंड का निधन, आखिर संजय कपूर के साथ क्या हुआ था? कैसे हुई मौत?

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का हार्ट अटैक से निधन हो गया। यह घटना मैच के दौरान हुई जब वह पोलो खेल रहे थे तभी उनको दिल का दौरा पड़ा। हालांकि उनको तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। संजय कपूर की शादी करिश्मा कपूर से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं – बेटी समायरा और बेटा कियान। वर्तमान में उनकी पत्नी प्रिया सचदेव हैं।

मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है

संजय कपूर के करीबी रहे अभिनेता सुहेल सेठ ने इंटरनेट मीडिया पर यह खबर साझा की है। सुहेल ने एक्स पर लिखा, संजय कपूर के निधन पर गहरा दुख हुआ, गुरुवार सुबह इंग्लैंड में उनका निधन हो गया। उनके परिवार और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना है।

सिक्सट इंडिया के सीईओ थे संजय कपूर

संजय कपूर की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है। वह एक उद्योगपति और सिक्सट इंडिया के सीईओ थे। उनकी शादी पहले करिश्मा से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं, बेटी समायरा और बेटा कियान।

29 सितंबर 2003 को दोनों ने मुंबई में अभिनेत्री के पैतृक घर कृष्णा राज बंगले में एक हाई-प्रोफाइल सिख विवाह समारोह में शादी की थी। 2014 में इस जोड़े ने आपसी सहमति से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। 2016 में इस जोड़े का तलाक हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button