राष्ट्रीय

‘ये एक्सीडेंट था… कोई रोक नहीं सकता’, अहमदाबाद प्लेन क्रैश पर अमित शाह का बयान

अहमदाबाद प्‍लेन क्रैश पर देश के गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार शाम मीडिया से बातचीत के दौरान विस्‍तार में जानकारी दी. उन्‍होंने कहा कि यह एक हादसा है और हादसों को कोई रोक नहीं सकता. आग इतनी तेजी से फैली कि बचाने का मौका ही नहीं मिला. इस विमान में 242 यात्री सवार थे. केवल एक व्‍यक्ति को छोड़कर हादसे में कोई नहीं बच सका. अहमदाबाद एयरपोर्ट से महज दो किलोमीटर दूर उड़ान के एक मिनट के अंदर ही यह विमान एक मेडिकल कॉलेज के हॉस्‍टल पर क्रैश कर गया. अमित शाह ने कहा कि विमान में 1,25,000 लीटर ईंधन था. भारी ईंधन की मात्रा ने आग को इतना भयंकर बना दिया कि तत्काल बचाव कार्य लगभग असंभव हो गया.

अमित शाह ने कहा कि हादसे के तुरंत बाद ही भारत सरकार ने राहत बचाव की सभी इकाइयों को अलर्ट कर दिया था. सभी ने मिलकर राहत बचाव का काम चालू किया. यात्री के परिजनों का डीएनए लेने की कार्यवाही 1 घंटे में पूरी कर ली जाएगी. विदेशी यात्रियों के परिजनों के डीएनए सैंपल लिए जाएंगे. गुजरात में ही 1000 से ज्यादा डीएनए टेस्ट करने पड़ेगे.  एविएशन डिपार्टमेंट ने जांच तेज कर दी है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए गृह मंत्री ने कहा कि मैं एक बात कहना चाहता हूं कि एक्सीडेंट को कोई रोक नहीं सकता.

’10 मिनट में हमें घटना की सूचना मिल गई थी’

अहमदाबाद में हुए एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 के दर्दनाक हादसे पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक जताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए एक भावुक क्षण है. उन्होंने बताया कि दुर्घटना की जानकारी केंद्र सरकार को 10 मिनट के भीतर मिल गई थी, जिसके बाद उन्होंने तुरंत गुजरात के मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और नागरिक उड्डयन मंत्री से संपर्क किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी तुरंत स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए. शाह ने बताया कि एक यात्री चमत्कारिक रूप से जीवित मिला है, जिससे कुछ राहत मिली है. उन्होंने घायल से मुलाकात भी की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button