अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में पिटबुल कुत्तों के भौंकने पर पड़ोसी ने मारा चाकू, बचाने आए दुकानदार के बच्चों पर भी किया हमला

सेक्टर-8 स्थित गली में घर के बाहर बंधे पिटबुल प्रजाति के दो कुत्तों के भौंकने से पड़ोसी युवक नाराज हो गया। उसने कुत्तों को गुरुवार रात चाकू से हमला कर घायल कर दिया। शोर सुनकर घर के अंदर से आई महिला और उसके बेटा-बेटी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया। सभी को अस्पताल में इलाज कराना पड़ा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सेक्टर-8 जेजे कॉलोनी में धर्म कांटा के पास उर्मिला परिवार संग रहती हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि घर के एक हिस्से में परचून की दुकान भी है। उन्होंने पिटबुल प्रजाति के दो कुत्ते पाले हुए हैं। गुरुवार रात घर के बाहर दोनों कुत्ते बंधे हुए थे। रात करीब साढ़े दस दोनों कुत्ते के पहले भौंकने और फिर रोने की आवाज आई।

उर्मिला और उनके बेटा-बेटी ने बाहर जाकर देखा तो पड़ोसी बॉबी कुत्तों को चाकू मार रहा था। वह नशे में कह रहा था कि अब भौंक। इसका विरोध करने पर आरोपी ने महिला और उसके बेटा-बेटी पर भी चाकू से हमला कर दिया। तीनों को चाकू लगने से चोट आई। उसके बाद आरोपी हत्या की धमकी देते हुए भाग गया। उर्मिला ने कुत्तों और बच्चों का उपचार कराते हुए पुलिस से शिकायत की।

थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर बॉबी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। आरोपी को बॉबी उर्फ सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में आर्म्स ऐक्ट की धारा की बढ़ोतरी की है। आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button