उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी के 48 पुलिस अधिकारि‍यों को होगा प्रमोशन, सीओ की पदोन्नति को लेकर भी सहमत‍ि

उत्तर प्रदेश पुलिस में 2012–13 बैच के पीपीएस अधिकारियों को पदोन्नति देने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है. शुक्रवार को शासन स्तर पर आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक में कुल 48 अधिकारियों को प्रमोशन देने पर सहमति बनी.

बैठक में जिन अधिकारियों के नामों पर सहमति बनी है, उनमें 2012 बैच के दीपक सिंह, स्वतंत्र कुमार सिंह, अमित कुमार श्रीवास्तव, एसएन वैभव पांडेय, स्नेहा तिवारी और नवीन शुक्ला सहित कई अन्य अधिकारी शामिल हैं. दीपक सिंह इस समय स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) में तैनात हैं.

इसके साथ ही कई सर्किल अधिकारियों (सीओ) को भी पदोन्नत करने पर चर्चा हुई और इस पर सहमति बनी, हालांकि अभी उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए गए हैं. माना जा रहा है कि जल्द ही शासन की ओर से आधिकारिक सूची जारी की जा सकती है.

कौन हैं PPS अधिकारी दीपक सिंह

दीपक सिंह मूलत: गोरखपुर के रहने वाले उत्तर प्रदेश पुलिस सेवा 2012 बैच के पीपीएस अधिकारी हैं. उत्तर प्रदेश पुलिस के पोर्टल पर दर्ज जानकारी के अनुसार, उनके पिता का नाम राम सूरत सिंह है और उनका जन्म जुलाई 1979 में हुआ था.  इससे पहले भी उन्हें दो बार प्रमोशन मिल चुका है. पहली बार उन्हें अगस्त 2016 में एडिशनल एसपी स्पेशल ग्रेड 1 पर प्रमोशन मिला था और दूसरी बार अगस्त 2019 में प्रमोशन मिला था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button