खेलमनोरंजन

WI vs PAK: पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेशी धरती पर जीता टेस्ट मैच, सीरीज 1-1 से बराबर

बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तान टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में आठ विकेट से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने क्वींस पार्क ओवल में 75 रनों का टारगेट दिया, जिसे पाकिस्तान ने 23.3 ओवर में चेज कर लिया। पाकिस्तान का विदेश में टेस्ट जीत का सूखा समाप्त हो गया है। बाबर और अब्दुल्ला शफीक 24-24 रन बनाकर नाबाद रहे। शफीक प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने पहली बारी में नाबाद 160 रन बनाए थे। बाबर ने 88 रनों की पारी खेली। वह संयुक्त रूप से प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड चुने गए। दो टेस्ट मैचों की सीरीज 1-1 से ड्रॉ पर छूटी।

पाकिस्तान ने कितने साल बाद विदेश में जीता टेस्ट?

पाकिस्तान ने तीन साल बाद विदेश में टेस्ट मैच जीता है। पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज से पहले जुलाई 2023 में श्रीलंका को उसके घर में पारी और 222 रनों से रौंदा था। पाकिस्तान ने श्रीलंका का दो मैचों की टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ किया था। उस वक्त पाकिस्तान की कमान बाबर के पास थी। श्रीलंका दौरे के बाद पाकिस्तान का विदेशी धरती पर टेस्ट हारने का सिलसिला शुरू हो गया था। पाकिस्तान ने घर के बाहर लगातार आठ टेस्ट गंवाए। 2023 में बाबर से शान मसूद ने कप्तानी संभाली थी। हालांकि, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने पिछले महीने मसूद को बर्खास्त करने के बाद बाबर को फिर से टेस्ट की बागडोर सौंपी थी। दोबारा कप्तान बनने के बाद बाबर पहली सीरीज खेलने वेस्टइंडीज दौरे पर आए थे।

बाबर आजम की कप्तानी में 9वीं बार हुआ ऐसा

बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान ने 9वीं बार घर के बार टेस्ट मैच में विजयी परचम फहराया है। पाकिस्तान ने 2021 से अब तक घर के बाहर जो टेस्ट जीत हासिल की, वो बाबर की अगुवाई में ही मिली। वह अब तक कुल 22 टेस्ट में पाकिस्तान की कमान संभाल चुके हैं, जिसमें टीम को 11 में जीत नसीब हुई और सात में हार का सामना करना पड़ा। चार मुकाबले ड्रॉ रहे। बाबर पाकिस्तान के लिए 10 या उससे अधिक टेस्ट जीतने वाले सातवें कप्तान हैं। वहीं, मसूद की कप्तानी में पाकिस्तान ने 16 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उसे 12 में शिकस्त मिली। मसूद ने सिर्फ चार मैचों में पाकिस्तान को जीत दिलाई।

2021 से अब तक पाकिस्तान की घर के बाहर टेस्ट जीत

जिम्बाब्वे, 2021 (बाबर आजम)

जिम्बाब्वे, 2021 (बाबर आजम)

वेस्टइंडीज, 2021 (बाबर आजम)

बांग्लादेश, 2021 (बाबर आजम)

बांग्लादेश, 2021 (बाबर आजम)

श्रीलंका, 2022 (बाबर आजम)

श्रीलंका, 2023 (बाबर आजम)

श्रीलंका, 2023 (बाबर आजम)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button