उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्‍य

‘जिधर जवानी चलती है उधर जमाना चलता है’ यूपी चुनाव में जेन-जी को BJP से जोड़ने का मास्टर प्लान!

उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 में भाजपा का फोकस मुख्य रूप से बूथ और यूथ पर रहेगा। युवाओं को वोट के साथ बूथ प्रबंधन में शामिल करने की योजना बनाई गई है। गोग्राम परखम में आयोजित भाजपा की दो दिवसीय योजना बैठक में पहले दिन जीत की रणनीति तैयार की गई। इस बात पर मंथन किया गया कि विपक्षियों की रणनीति को कैसे ध्वस्त किया जाए। आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और बड़े नेताओं के दौरे होंगे।

पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में माना गया कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। इसलिए युवाओं को भाजपा की ओर बनाए रखने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। भाजपा नेताओं का मानना है कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी युवाओं का बड़ा योगदान था। तय हुआ कि संगठन और सरकार दोनों ही युवाओं को केंद्रित कर चुनाव मैदान में उतरें। इसके अलावा बूथ प्रबंधन को भी महत्वपूर्ण माना गया। हाल ही में हुए विधान परिषद चुनाव में उम्मीद के अनुसार सफलता न मिलने को लेकर भी चिंतन हुआ। इसके पीछे यह माना जा रहा है कि कार्यकर्ता पूरी ताकत से नहीं जुटे थे। ऐसे में कार्यकर्ताओं को जुट जाने का मंत्र दिया जाएगा।

लाभार्थियों पर रहेगी निगाह

बैठक में यह भी तय किया गया कि केंद्र और प्रदेश की योजनाओं के लाभार्थियों का बड़ा वोट बैंक है। चाहे वह मुफ्त राशन की योजना हो, या मुफ्त आवास योजना। ऐसे लाभार्थियों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए नेता जुटेंगे। उनसे संपर्क कर यह बताया जाएगा कि भाजपा की वजह से ही उन्हें लाभ मिल रहे हैं।

बैठक में ये रहे मौजूद

सोमवार की बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष, विनोद ताबड़े, राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी, हरीश त्रिवेदी, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य आदि मौजूद रहे।

महिला सुरक्षा का मुद्दा भी रहेगा प्रमुख

बैठक में तय किया गया कि चुनाव में भाजपा महिला सुरक्षा और सम्मान को लेकर जाएगी। योगी सरकार ने इस दिशा में बड़े कदम उठाए हैं। कानून व्यवस्था दुरुस्त हुई है। मिशन शक्ति के जरिए योगी सरकार ने महिलाओं को जागरूक किया है और 2017 के बाद महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिला है। इस बीच भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन इस सप्ताह जालंधर से 16 दिवसीय ‘समरसता संकल्प यात्रा’ को रवाना करेंगे। यह यात्रा चुनावी राज्यों पंजाब, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ और दिल्ली से होकर गुजरेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button