अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

कुत्ते ने दौड़ाया तो बाइक से गिर गए बैंक मैनेजर, फिर नगर निगम की गाड़ी ने कुचल दिया सिर, मौके पर मौत

प्रयागराज: देश भर में आवारा कुत्‍तों को लेकर लंबे समय से बहस का दौर चल रहा है। बीते दिनों सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ऐसी कई घटनाएं आईं जिनमें कुत्‍तों की वजह से लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रयागराज में 8 सितंबर को एक बैंक मैनेजर को कुत्‍ते ने दौड़ा लिया। बाइक से जा रहे अबरार अहमद अनियंत्रित होकर सड़क पर जा गिरे। सामने से नगर निगम की कूड़ा गाड़ी आ रही थी जिसने उनको कुचल दिया। 38 साल के अबरार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने चालक को अरेस्‍ट कर लिया।

यह घटना खुल्दाबाद क्षेत्र के नूरुल्लाह रोड पर हुई। अबरार अहमद बैंक ऑफ बड़ौदा में मैनेजर थे। उनकी पत्नी सोइलू प्रतापगढ़ के प्राथमिक विद्यालय कुंडा में अध्यापिका हैं। अबरार अहमद रोजाना की तरह सुबह लगभग साढ़े छह बजे पत्नी को सिविल लाइंस बस अड्डा छोड़कर बाइक से घर लौट रहे थे। नूरुल्लाह रोड पर अचानक कुत्ते ने दौड़ा लिया। घबराकर वह बाइक समेत सड़क पर गिर गए।

दो महीने पहले ही शाहजहांपुर से हुआ था ट्रांसफर

इसी बीच सामने से तेज रफ्तार आ रहे नगर निगम की कूड़ा गाड़ी का पिछला चक्का सिर पर चढ़ने से अबरार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद डंपर छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना मिलने पर घर वाले मौके पर पहुंचे। दो महीने पहले ही अबरार का शाहजहांपुर से प्रयागराज ट्रांसफर हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button