खेलमनोरंजन

वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में हराया, भारत को WTC पॉइंट्स में हुआ बड़ा फायदा

ढाका: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 8 विकेट से जीत लिया है। इसके साथ ही 2 टेस्ट मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए वेस्टइंडीज की जीत खुशियां लेकर आई हैं, क्योंकि टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में अब टीम इंडिया चौथे स्थान पर पहुंच गई है। वहीं, बांग्लादेश की टीम जो फाइनल खेलने का सपना देख रही थी, अब पांचवें स्थान पर लुढ़क गई है। फाइनल खेलने के लिए भारत को कम से कम दो और टीमों को पीछे करना होगा। ये दोनों टीमें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हो सकती हैं, क्योंकि दक्षिण अफ्रीका की स्थिति बेहद मजबूत है। भारत को अब न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही खेलना है।

इस मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया और पहली पारी में 272 रन बनाए। इसके जवाब में वेस्टइंडीज ने 245 रन बनाए। बांग्लादेश की दूसरी पारी 142 रन पर सिमट गई और पहली पारी में 27 रन की बढ़त के चलते वेस्टइंडीज के सामने 170 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज ने यह स्कोर 2 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया और 8 विकेट से मैच जीतकर दो मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

अच्छी शुरुआत के बाद बिखरा बांग्लादेश

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए बांग्लादेश ने शानदार शुरुआत की थी। शादमान इस्लाम के 105 रन की बदौलत एक समय बांग्लादेश का स्कोर तीन विकेट पर 221 रन था। इसके बाद गुच्छे में सारे विकेट गिर गए। बांग्लादेश ने अपने आखिरी 7 विकेट 51 रन पर गंवा दिए और 221/3 से 272 पर ऑल-आउट हो गया। वेस्टइंडीज के वारिकन 5 विकेट लेकर स्टार बने। बांग्लादेश के 272 रन के जवाब में वेस्टइंडीज ने कैंपबेल, चंद्रपॉल, ग्रीव्स और चेज के अर्धशतकों की मदद से 245 रन बनाए। बांग्लादेश के लिए नईम हसन ने 4 विकेट लिए। पहली पारी में बांग्लादेश को 27 रन नकी मानुली बढ़त मिली।

दूसरी पारी में फेल हुए बांग्लादेश के बल्लेबाज

बांग्लादेश की टीम दूसरी पारी में एक बार फिर ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। टीम के शुरुआती 6 विकेट 53 रन पर गिर गए। पुछल्ले बल्लेबाजों के योगदान के चलते टीम किसी तरह 142 रन तक पहुंची। वेस्टइंडीज के लिए रॉस्टन चेज ने 5 और वारिकन ने 4 विकेट लिए। अंत में वेस्टइंडीज के सामने 170 रन का लक्ष्य था, जिसे कैरिबियाई टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। ब्रैडन किंग 81 रन बनाकर नाबाद रहे। कैंपबेल 49 रन पर आउट हुए। चंद्रपॉल एक रन बनाकर ही आउट हो गए, लेकिन केवम हॉज ने 27 गेंद में 31 रन बनाकर मैच खत्म कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button