
सितारगंज। 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगबाड़ी कार्यकत्रियों, सेविका, मिनी कर्मचारी संगठन की ओर से मंगलवार को सीडीपीओ कार्यालय में धरना दिया। बाद में मुख्यमंत्री को मांग पत्र भेजा।
ज्ञापन में राज्य सरकार से मानदेय में 140 रुपये प्रतिदिन की बृद्धि व केद्र सरकार को 150 रुपये प्रतिदिन मानदेय का प्रस्ताव भेजने, सेवानिवृत्ति पर 10 लाख देने का जीओ जारी करने, बायोमेंट्रिक से नहीं जोड़ने, सुपरवाइजर पद पर सीनियरटी आधार पर विज्ञप्ति निकालने समेत 12 मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है।
ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष सुनीता देवी, सुखदेव कौर, जमनोत्री, अनीता रानी, कुलवंत कौर, मिथिलेश, मनकिनदर कौर मौजूद रहे।



