अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

‘ऑपरेशन व्हाइट पाउडर’ सहारनपुर पुलिस ने दो तस्करों को अरेस्ट किया, जब्त की 50 लाख की स्मैक

सहारनपुर की गंगोह थाना पुलिस ने पशु पैठ तिराहे के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 500 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 50 लाख रुपये है।

पकड़े गए आरोपियों में शामली के कैराना के सादिक और मुनव्वर हसन शामिल हैं। सादिक गांव भूरा का रहने वाला है। मुनव्वर गांव गोगावान का निवासी है। पुलिस ने इनके पास से एक स्विफ्ट कार और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

पूछताछ में पता चला कि आरोपी सहारनपुर के अंबेहटा क्षेत्र के गांव घाटमपुर से स्मैक खरीदते थे। इसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। सादिक पर शामली और सहारनपुर के थानों में चार मुकदमे दर्ज हैं। मुनव्वर हसन पर पांच मुकदमे हैं। इनमें एक हत्या का मामला भी शामिल है।

दोनों आरोपी अपने एक साथी के साथ स्मैक खरीदने आए थे। वापसी के दौरान पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया। उनका एक साथी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button