अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

UP-ATS ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन TSPC के सब जोनल कमांडर को सोनभद्र से किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

लखनऊ: उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ता (यूपी-एटीएस) को सीमावर्ती झारखण्ड राज्य के पलामू में सुरक्षा बलो एवं प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी के नक्सलियों के मध्य हुई मुठभेड़ के बाद में शामिल उग्रवादियों का छिपने के प्रयास में प्रदेश के जिलों में प्रवेश के सूचना पर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश मिले थे.

गढ़वा जिले का रहने वाला है उग्रवादी: यूपी एटीएस ने विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि सूचना मिली कि पुरस्कार घोषित/वांछित दुर्दांत उग्रवादी संगठन टीएसपीसी के उग्रवादी छिपने के लिये उत्तर प्रदेश के जनपद सोनभद्र आने वाले हैं. सूचना के आधार पर एटीएस की वाराणसी यूनिट की टीम ने विण्डमगंज मार्ग पर प्रतिबंधित संगठन टीएसपीसी का सब जोनल कमांडर दुर्दांत नक्सली उमेश सिंह उर्फ नगीना उर्फ डॉक्टर पुत्र स्वर्गीय राज मुनि सिंह निवासी जिला गढ़वा झारखंड को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा: उसके पास से रिवाल्वर 32 बोर, कारतूस, एक पिस्टल 9 एमएम कारतूस, 14 इंसास राइफल के कारतूस, 10 एसएलआर रायफल के कारतूस, लेवी से वसूला गये 99500 रुपये, एक की पैड मोबाइल 10 सिम (8 एयरटेल, 2 जियो) बरामद किये गये. गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के लिए पुलिस कस्टडी रिमांड के लिए न्यायालय में पेश किया जाएगा.

रिमांड में लेकर गिरोह के बारे में पूछेगी ATS: इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों शरण देने वालों के संबंध में पूछताछ कर और अधिक जानकारी करने की कोशिश की जाएगी. गिरफ्तार अभियुक्त उमेश सिंह उर्फ नगीना पर एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है. उस पर पलामू झारखण्ड में विधि विरुद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम 10/13 यूएपीए एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button