अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी: अंकल चॉकलेट दिलाएंगे कहकर मां ने ही बेटे को भेजा कातिल के साथ, रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात

छह साल के अंगदवीर की हत्या में उसकी मां गुरप्रीत कौर को पुलिस ने आईपीसी की धारा 120-बी यानी आपराधिक साजिश के तहत जेल भेज दिया। सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि गुरप्रीत ने खुद कबूला है कि हत्या की साजिश उसने ही रची थी।

पुलिस पूछताछ में गुरप्रीत कौर ने बताया कि 14 जून रविवार की रात उसने अपने प्रेमी अर्पित पाराशर को घर बुलाया था। बगल में ही चारपाई पर अंगदवीर सो रहा था। अंगदवीर अचानक उठकर बैठ गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। गुरप्रीत कौर ने पूछताछ में बताया कि उसने तो केवल डराने के लिए कहा था।

इसके बाद अर्पित ने चॉकलेट का लालच देकर अंगदवीर को कार में बैठाया। गुरप्रीत ने कबूला कि उन्हें डर सता रहा था कि अंगद पापा या दादी को बता देगा। इसलिए अर्पित के साथ मिलकर हत्या की साजिश रच दी। उस समय घर पर अंगद और वह ही थे। उसने कहा कि बेटा, तेरे अंकल सामने कार में जा रहे हैं। तुझे चॉकलेट दिलाकर लाएंगे चला जा। मासूम भागकर कार में बैठ गया। उस समय उसकी दादी बलजिंदर कौर भी मीरपुर में दवाई लेने गई थी। सीओ पंकज लवानिया ने बताया कि गुरप्रीत को नहीं पता था कि जिस रास्ते से अर्पित कार लेकर जा रहा है, उस रास्ते के एक मकान में हिडन सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।

पति से मांगती थी तलाक 

गुरप्रीत ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति गुरसेवक सिंह से तलाक मांगती थी। लेकिन सऊदी में काम करने वाले गुरसेवक ने तलाक देने से मना कर दिया था। वह अर्पित पराशर के साथ रहना चाहती थी।

दादी फूट-फूटकर रोईं, बोली- कोखजली निकली डायन

गुरप्रीत के जेल जाने की खबर सुनकर दादी बलजिंदर कौर बिलख पड़ी। बोली- मैंने कहा था बहू डायन है। नौ माह पेट में रखने के बाद भी ऐसा कदम उठाया, मां के नाम को भी कलंकित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button