एनसीआरनोएडा

नोएडा स्पोर्ट्स सिटी के 50 हजार निवासियों को जाम से राहत, क्लोवर लीफ से यमुना एक्सप्रेसवे का रास्ता होगा आसान

नोएडा: नोएडा के सेक्टर-150 और 152 में रहने वाले 50 हजार से अधिक लोगों के लिए राहत भरी खबर है। नोएडा अथॉरिटी एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-148 और 153 के बीच एक क्लोवर लीफ बनाने जा रही हैं। इसके बनने से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे के साथ-साथ यमुना एक्सप्रेसवे पर आना-जाना काफी आसान हो जाएगा।

नोएडा प्राधिकरण फिलहाल इस क्लोवर लीफ का डिजाइन तैयार कर रहा है। डिजाइन बनने के बाद इसे आईआईटी से मंजूरी दिलाई जाएगी। इसके बाद डीपीआर तैयार कर टेंडर जारी किए जाएंगे और निर्माण एजेंसी का चयन किया जाएगा।

ऐसे काम करेगा नया सिस्टम

यह क्लोवर लीफ नोएडा एक्सप्रेसवे के दोनों तरफ बनी सर्विस रोड से सीधा जुड़ेगा। इससे गाड़ियों की आवाजाही अलग-अलग रास्तों में बंट जाएगी और लोगों को सकरे अंडरपास पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

क्यों पड़ रही है इसकी जरूरत?

फिलहाल सेक्टर-150 और 152 की तरफ आने-जाने के लिए लोगों को एक्सप्रेसवे के नीचे बने छोटे अंडरपस का इस्तेमाल करना पड़ता है। ट्रैफिक ज्यादा होने और अंडरपास की चौड़ाई कम होने के कारण पीक ऑवर्स में यहां भीषण जाम लग जाता है। भविष्य में इस इलाके में आबादी और बढ़ने वाली है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है।

क्या होता है क्लोवर लीफ

क्लोवर लीफ चार पत्तियों वाले आकार में बना एक विशेष फ्लाईओवर डिजाइन होता है। इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि ड्राइवर बिना किसी लाल बत्ती पर रुके या सीधे रास्ते का ट्रैफिक बाधित किए किसी भी दिशा में मुड़ सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button