अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में बेकाबू कार का कहर, GNIOT कॉलेज के पास 5 छात्रों को रौंदा

नोएडा: ग्रेटर नोएडा में नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के सामने एक कार वाले ने 5 स्टूडेंट्स पर गाड़ी चढ़ा दी। इस खौफनाक घटना का वीडियो सामने आया है। दुर्घटना में एक छात्र को चोट आई है। कार चालक मौके से फरार हो गया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को अरेस्‍ट कर लिया गया है।

वायरल हो रहे वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे एक तेज रफ्तार कार ने छात्रों को टक्कर मारी और हादसे के तुरंत बाद चालक ने बिना रुके कार को मौके से भगा लिया। इस गंभीर घटना का संज्ञान लेते हुए स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई।

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा गया आरोपी

पुलिस की विशेष टीमों ने वायरल वीडियो की बारीकी से जांच की। साथ ही घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को खंगाला। आरोपी चालक को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस ने कई विशेष टीमें गठित की थीं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे किसी भी सुराग को नहीं छोड़ रहे हैं और जल्द से जल्द आरोपी को कानून के कठघरे में लाने का प्रयास कर रहे हैं। वह इस हादसे से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं, जैसे कि कार की रफ्तार, दुर्घटना के वास्तविक कारण और घटना के समय की परिस्थितियों की भी गहन जांच कर रही है ताकि पूरा मामला स्पष्ट हो सके।

गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट प्रवक्ता ने बताया कि शुक्रवार को थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के अंतर्गत जीएन ग्रुप के सामने एक कार चालक ने अपनी कार को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए 4 व्यक्तियों को टक्कर मार दी, जिससे 1 व्यक्ति के पैर में मामूली सी चोट आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button