उत्तर प्रदेशराज्‍य

2027 के ल‍िए चुनावी तैयारी की गति बढ़ाएगी बसपा, मायावती ने बुलाई संगठन की अहम बैठक

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक दल अभी से सक्रिय भूमिका में नजर आने लगे हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने चुनावी अभियान का शंखनाद कर दिया है। इसके बाद अब बहुजन समाज पार्टी (BSP) प्रमुख मायावती ने आज बड़ी घोषणा कर दी है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि 31 मार्च, 2026 को लखनऊ स्थित कार्यालय में सभी प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। इसमें संभावित पार्टी की मजबूती के साथ ही आगामी चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने वाली है।

पार्टी कार्यालय ने मीडिया को बताया कि इस मीटिंग में चुनावी तैयारियां, संगठन की जमीनी मजबूती, आर्थिक स्थिति और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने के लिए समीक्षा की जाएगी। इनके अलावा आगामी आंबेडकर जयंती की तैयारियों को लेकर भी बातचीत हो सकती है।

इन मुद्दों पर चर्चा की संभावना

पार्टी सूत्रों ने का कहना है कि बसपा सुप्रीमो मायावती इस मीटिंग में पार्टी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक की कमेटियों की स्थिति, टारगेट की गति और संगठनात्मक कार्यों की रिपोर्ट मांगने वाली है। हाल ही दिनों में मायावती ने संगठन को मजबूत करने और बहुजन एकता पर जोर दिया गया था। इसे मिशन 2027 के लिए अहम माना जा रहा है। होने वाली इस मीटिंग में बाबा साहब की जयंती को लेकर भी चर्चा हो सकती है। शुरुआत से ही पार्टी इस कार्यक्रम को जोर शोर से मनाते आ रही है।

सपा का चुनावी शंखनाद

बताते चले कि एक दिन पहले यानी रविवार को सपा चीफ अखिलेश यादव ने नोएडा में पीडीए रैली का वेस्ट यूपी में से चुनावी शंखनाद कर दिया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जेवर एयरपोर्ट उद्घाटन के बहाने 28 मार्च को एक रैली को संबोधित किया था। इस दौरान मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए बताया था कि उनकी सरकार में इस प्रोजेक्ट को शुरू किया गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button