अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

लुटेरे हैं ये लोग, सीधे खड़े रहो… दरोगा ने युवकों को बीच रास्ते पर रोका, जूते से मारा और दी गालियां; भड़के लोग

यूपी के अमेठी में एक दारोगा की दबंगई सामने आई है। जहां युवकों को गाली दी फिर लात मारी। इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार को तीन युवक जगदीशपुर रोड स्थित नैया नाले के पास सड़क पर नींबू, फूल माला, नारियल सामान रखकर प्रैंक वीडियो बना रहे थे। इसी दौरान वहां पहुंचे दारोगा ने पूछताछ के दौरान युवकों को लुटेरा कहते हुए गाली देकर लात मारना शुरू कर दिया। जिसका वीडियो बनाकर किसी ने वायरल कर दिया। हालांकि हिन्दुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गोरियाबाद चौकी प्रभारी गोपालमणि मिश्र उसी स्थान पर चेकिंग कर रहे थे। जहां कुछ दिन पहले मोबाइल छिनैती की घटना हुई थी। उन्होंने सड़क किनारे खड़े युवकों से उनका नाम-पता पूछा। इसी दौरान दारोगा ने गाली देते हुए जूते से मारने की बात कही और एक युवक पर तीन बार लात चला दिया। हालांकि यह सब करते समय दरोगा खुद अपने मोबाइल से वीडियो बना रहे थे। जिसमें वह युवकों को लूट करने वाला कह रहे हैं। किसी ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बाद में पुलिस ने बिना हेलमेट बाइक पर तीन सवारी के आरोप में युवकों का चालान कर उन्हें छोड़ दिया।

वीडियो वायरल होने के बाद अब एसएचओ जामो विनोद सिंह ने सफाई दी है। उन्होंने कहा है कि पुलिस द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालान की कार्रवाई की गई है। हालांकि सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो शेयर कर लोग पुलिसिया रवैये पर सवाल उठा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button