अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

हमीरपुर: छह महीने पहले हुई थी युवक की शादी, अब कमरे में मिला शव, मौत की गुत्थी बनी पहेली

हमीरपुरः उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में शादी के छह महीने भी नही बीते कि यहां पति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव फांसी के फंदे पर लटकता मिला। यह मंजर देख पड़ोसी स्तब्ध रह गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है।

बिंवार थाना क्षेत्र के छानी बुजुर्ग गांव के रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार प्रजापति (25) का शव उसी के घर में फांसी के फंदे पर लटकता मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना बिंवार थाना पुलिस को दी गई जिस पर उपनिरीक्षक विकास यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फांसी के फंदे पर लटके शव को देख हैरान रह गई। मृतक के पैर के घुटने जमीन पर रखे होने पर पुलिस का माथा ठनक गया। परिजनों और पड़ौसियों से पूछताछ करने के बाद शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

ये है मामला

मौके पर मौजूद पत्नी से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि धर्मेन्द्र प्रजापति की शादी छह महीने पहले ही हुई थी। मृतक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों ने बताया कि शादी के बाद धर्मेन्द्र अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। लेकिन अचानक उसका शव फांसी के फंदे पर संदिग्ध हालत में मिलना साजिश है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है।

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में थाना प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है। मामला बेहद संदिग्ध नजर आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद एक्शन लिया जाएगा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button