अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में महिला की सिर कटी लाश पुलिस के लिए बनी पहेली, बदला या अवैध संबंध के चलते हत्या की आशंका

नोएडा: सेक्टर-82 स्थित पुलिस चौकी के पास नाले में मिले महिला के शव की दूसरे दिन भी पहचान नहीं हो पाई। महिला का सिर और दोनों हथेलियां कटी होने से शिनाख्त में परेशानी हो रही है। सेक्टर-39 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन चलाकर 400 से अधिक सीटीवीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। घटनास्थल से 3 किमी एरिया में सर्च ऑपरेशन चलाया गया। साथ ही 3 दिन में वहां से गुजरे 500 से अधिक वाहनों को चिह्नित किया गया है।

एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने बताया कि टीमें आसपास के जिले की पुलिस की मदद से महिला की पहचान में जुटी है। सोशल मीडिया का भी सहारा लिया गया है। पुलिस ने शुरुआत में 3 टीमें बनाई थी, लेकिन मामला बड़ा होने पर 7 और टीमें लगा दी गई है।

शादीशुदा थी महिला!

माना जाता है कि शादी के बाद महिलाएं पैर की उंगली में बिछुआ पहनती है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला शादीशुदा थी। आशंका है कि प्रेमी या पति ने हत्या की होगी। जिस क्रूरता से वारदात की गई है, लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोगो का कहना है कि एक दशक में इतनी बेरहमी से हत्या की बात नोएडा में सामने नहीं आई है। मामले का पर्दाफाश करने के लिए डीसीपी, अडिशनल डीसीपी और एसीपी भी अपनी टीम के साथ लगे हुए है। सर्च अभियान में पुलिस अधिकारी भी शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button