अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

‘40000 ले लो, मेरे साथ बनाओ संबंध’… ससुर की बहू से घिनौनी डिमांड, मायके में भी नहीं छोड़ा

यूपी के थानों में महिला अपराधों से जुड़े तमाम केस आते रहते हैं। कहीं प्रेमी द्वारा प्रताड़ित किए जाने का मामला आता है तो कहीं पति की पिटाई का मामला, लेकिन इस बार महिला प्रताड़ना को जो मामला सामने आया है उसने रिश्तों की मर्यादा को ही तार-तार करके रख दिया है। पूरा मामला आगरा कोतवाली थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक महिला की खूबसूरती पर उसके ससुर की नीयत खराब हो गई।

ससुर महिला को अकेला पाकर अक्सर उसके साथ अश्लील हरकत करता है। ससुर ने अपनी बहू को संबंध बनाने के लिए 40 हजार रुपये देने का लालच भी दिया। एक दिन ससुर बहू के कमरे में घुस गया और सारी हदें पार कर डालीं। ससुर ने बहू के साथ अश्लील हरकतें करनी शुरू कर दीं। परेशान बहू ने जब इसकी शिकायत अपने पति से की तो उसने भी साथ नहीं दिया, उल्टे ससुर की बात मानने के लिए कह दिया। परेशान होकर महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है।

पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित महिला ने कहा कि आठ फरवरी 2019 को उसकी शादी एक जैन परिवार में हुई थी। महिला ने बताया कि नेहरू इन्क्लेव शमशाबाद रोड पर उसके ससुर रहते हैं। शादी के बाद से ही उनका ससुर उन पर बुरी नीयत रखते हैं। पीड़िता का कहना है कि ससुर बिना बताए कई बार उसके कमरे में घुस आते हैं और फिर उससे अश्लील हरकत करने लगते हैं। ससुर की शिकाय जब पति से की गई तो उन्होंने भी कुछ नहीं बोला उल्टे अपने पिता की बात मानने का दबाव बनाया। जब उनकी बात नहीं मानी तो पति ने उससे मारपीट की। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि बीती 10 जून को ससुर ने हदें पार कर दीं। पति के पास दोबारा से जब ससुर की शिकायत लेकर गई तो पति ने कहा, तुम उनके मन की कर दो, मेरी भी यही इच्छा है। पति की ये बात सुनकर वह दंग रह गई औ वह मायके आ गई।

12 जून को मायके पहुंच गया ससुर

महिला ने पुलिस को बताया कि 12 जून की दोपहर ससुर उनके मायके पहुंच गया। वहां भी ससुर ने उसके साथ अश्लील हरकत की। महिला का कहना है कि जब मां चाय बनाने के लिए गई थी तो ससुर उनके बेड पर आकर बैठ गया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए कहने लगा। महिला ने ससुर की इस हरकत का वीडियो भी बनाया है। महिला का कहना है कि ससुर ने व्हाट्सअप चैट के माध्यम से कहा कि 40 हजार ले लो उसके साथ संबंध बनाओ। ससुर और पति की प्रताड़ना से परेशान होकर महिला ने थाने में केस दर्ज कराया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button