अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

कौशलेंद्र-अंकिता के हनीमून टूर का रहस्य, एक हादसे के बाद सिक्किम में लापता; 12 दिन से तलाश जारी

प्रतापगढ़: इंदौर का कपल हनीमून मनाने शिलांग गया था, जहां लापता हो गया था। कुछ दिन बाद राजा रघुवंशी का शव मिल गया था, जबकि पत्नी सोनम लापता थी। इसी बीच, सोमवार तड़के गाजीपुर के एक ढाबे से सोनम रघुवंशी की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं, दूसरी ओर एक और कपल है, जो हनीमून मनाने के लिए सिक्किम गया था और भूस्खलन के चलते लापता हो गया है। अभी तक इस कपल का कुछ पता नहीं चला है। पिता ने कहा है कि जब तक वे बेटे-बहू को खोज नहीं लेते तब तक वे घर नहीं लौटेंगे।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले कौशलेंद्र प्रताप सिंह और अंकिता सिंह की शादी 5 मई को हुई थी। 24 मई को दोनों सिक्किम के लिए रवाना हुए थे। 29 मई को दोनों की कार हादसे की शिकार हो गई थी। उनकी कार भूस्खलन प्रभावित मंगन जिले के तीस्ता नदी में 1000 फीट नीचे जा गिरी। कार में उनके साथ अन्य 9 लोग भी सवार थे, जिसमें 1 की मौत हो गई थी। दो घायल हो गए थे। वहीं, अभी भी 8 यात्री लापता हैं।

कौशलेंद्र के पिता शेर बहादुर सिंह इस समय बेटे और बहू की तलाश में सिक्किम में डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सिक्किम में एक नाले में वाहन गिरने के बाद मेरा बेटा और बहू लापता हैं। मैं सीएम योगी आदित्यनाथ से अपील करता हूं कि वे अपने समकक्ष से खोज और बचाव अभियान में तेजी लाने का अनुरोध करें। आगे उन्होंने कहा कि जब तक वे उन्हें (बेटा-बहू) को ढूंढ़ नहीं लेते हैं, वे घर नहीं लौटेंगे। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि मेरे बेटे और बहू के जीवन के लिए प्रार्थना करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button