उत्तर प्रदेशराज्‍य

संभल के मस्जिद पर चला बुलडोजर, पहली मंजिल पर आई लव मोहम्मद का पोस्टर और झंडा मिला

संभल। तहसील के गांव कसेरुआ में कब्रिस्तान की सरकारी भूमि पर बनी मस्जिद मुस्तफा कादरी को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। गाटा संख्या 409 कब्रिस्तान की करीब 1200 वर्ग मीटर भूमि में से 120 वर्ग मीटर भूमि पर मस्जिद का निर्माण किया गया था।

पुलिस और पीएसी के 100 से अधिक जवानों की मौजूदगी में पहले मस्जिद के अगले हिस्से और पिलर को गिराया गया। फिर 55 फीट ऊंची मीनार को हाइड्रा मशीन से गिराने की कार्रवाई की गई। मस्जिद की पहली मंजिल से आई लव मोहम्मद लिखे पोस्टर और हरे रंग का झंडा भी मिला। पोस्टर छपवाने के मामले में कार्रवाई की बात कही गई।

जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल और पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार विश्नोई की मौजूदगी में शनिवार को राजस्व विभाग की टीम दो बुलडोजर, हाइड्रा, डंपर, ट्रैक्टर ट्राली के अलावा 20 सफाई कर्मियों के साथ गांव कसेरुआ पहुंची।

तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार जुरैल, तीन राजस्व निरीक्षक और 10 लेखपालों की टीम के साथ ही पुलिस और पीएसी के जवानों की मौजूदगी में बुलडोजर ने मस्जिद को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू की। इससे पहले टीम ने शीशे और गेट हटवाने की कार्रवाई की।

फिर आसपास के घरों को खाली कराया गया। राजस्व अभिलेखों के अनुसार गाटा संख्या 409 कब्रिस्तान की भूमि है। प्रशासन का दावा है कि इसी भूमि पर मस्जिद का निर्माण किया गया। कब्रिस्तान की भूमि सुरक्षित कराने के लिए हुई शिकायत की जांच करने पर भूमि पर मस्जिद बनाकर कब्जा पाया गया।

तहसीलदार न्यायालय में राजस्व संहिता की धारा 67 के तहत मामले में सुनवाई हुई। मस्जिद कमेटी को अपना पक्ष रखने के लिए मौका दिया गया लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज या साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया जिससे यह साबित हो सके कि मस्जिद निजी भूमि पर बनी है।

21 अप्रैल को तहसीलदार न्यायालय से मस्जिद कमेटी के खिलाफ बेदखली का आदेश दिया गया। मस्जिद कमेटी ने डीएम न्यायालय में अपील की लेकिन स्टे या आदेश रोकने का कोई फैसला नहीं किया गया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई को आगे बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button