अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

शाम को शराब पी, सुबह खेत में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव, मर्डर मिस्ट्री में उलझी पुलिस

कौशांबी में एक प्रेमी-प्रेमिका की हत्या करने के बाद शव को मिट्टी में दबा दिया गया। दोनों ही विवाहित थे और साथ में मनरेगा में काम करते थे। मिट्टी से शव सने होने के कारण अभी शरीर पर लगी चोटें साफ नहीं दिख पा रही हैं। प्रेमी के पैर और प्रेमिका के हाथ पर चोट के निशान मिले हैं।

दोनों को साथ में शनिवार को देखा गया था। रविवार को दोनों के शव मिले हैं। जहां दोनों के शव मिले हैं, वहीं से 500 मीटर की दूरी पर दोनों ने साथ में शराब भी पी थी। पुलिस ने मौके से शराब की शीशी और गिलास बरामद भी किए हैं। ये मामला कौशांबी के चरवा थाना क्षेत्र के बड़ी गोहानी मलाका गांव का है। प्रेमी-प्रेमिका दोनों शादीशुदा हैं। प्रेमी का नाम गोरे लाल (42) था। प्रेमिका का नाम गुड़िया (45) था। वो भिखारी पुरवा गांव की रहने वाली थी।

2-3 साल से मायके में रह रही थी प्रेमिका

प्रेमी-प्रेमिका के गांव के बीच की दूरी करीब 1 किलोमीटर है। प्रेमिका करीब 6 साल से अपने मायके में रह रही थी। दोनों की शादी 20 साल पहले अलग-अलग लोगों से हुई थी। महिला का ससुराल प्रयागराज में है। दोनों का अफेयर 5 साल से चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों के परिजन अभी मौके पर नहीं पहुंचे हैं।

प्रेमी की पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी

वहीं एक ग्रामीण ने बताया, शनिवार को दोनों शराब खरीदने के लिए जिस दुकान पर गए थे, वहां दोनों का दुकानदार से पैसों को लेकर विवाद हुआ था। ग्रामीण ने यह भी बताया कि गुड़िया की वजह से गोरे का अपने घर में खूब विवाद होता था। गोरे की पत्नी चंदा से उसकी मारपीट भी होती थी। इस वजह से वो भी अब गोरे के साथ नहीं रह रही है।

जल्द ही होगा घटना का खुलासा- एसपी

मामले में एसपी का कहना है, मौके से एक बाइक भी बरामद हुई है। दोनों की शिनाख्त हो चुकी है। शनिवार को दोनों को एक बाइक से जाते देखा गया था। दोनों ने एक सुनसान जगह पर शराब भी पी थी। बॉडी पर मिट्टी लगी होने की वजह से साफ चोटें नहीं दिखाई दी।

दोनों का सिर मिट्टी में धंसा हुआ था। अभी दोनों की दुश्मनी की बात सामने नहीं आई है। हम लोग मामले की जांच कर रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button