Breaking Newsएनसीआरनोएडा
नोएडा: एमआरआई जांच के दौरान छह वर्षीय बच्चे की मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर आरोप लगाया

Noida : परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने वाली दवा (एनेस्थीसिया) दो बार दी थी। काफी देर तक होश नहीं आने पर आरोपी डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दिन भर धरना दिया। बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-3 स्थित केबी हेल्थ केयर लैब में एमआरआई जांच के दौरान छह साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने बच्चे को बेहोश करने वाली दवा (एनेस्थीसिया) दो बार दी थी। काफी देर तक होश नहीं आने पर आरोपी डॉक्टर बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचा। परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। दिन भर धरना दिया। कार्रवाई के आश्वासन पर धरना समाप्त किया। पुलिस ने बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में आरोपी डॉक्टर समेत दो को हिरासत में लिया गया है।



