अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ के हाथ लगी बड़ी सफलता, 1 लाख के इनामी बदमाश को किया ढेर

उत्तर प्रदेश STF की नोएडा यूनिट और डकैतों के एक गैंग के बीच 20 जून की शाम को थाना जहांगीराबाद, जनपद बुलंदशहर क्षेत्र में जबरदस्त मुठभेड़ हुई. इस दौरान एक कुख्यात बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे अस्पताल ले जाया गया. मगर, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मारे गए बदमाश की पहचान विनोद गड़ेरिया पुत्र सीताराम, निवासी इसोपुर खुरगान, थाना कैराना, जिला शामली के रूप में हुई है.

जानाकारी के मुताबिक, विनोद गड़ेरिया पर मुजफ्फरनगर में डकैती के छह से अधिक मामलों में आरोप था और वह वर्ष 2024 से वांछित चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस द्वारा ₹1 लाख का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह 2006 से अपराध की दुनिया में सक्रिय था.

उसके खिलाफ डकैती, हत्या और लूट जैसे गंभीर आरोपों में शामली, मुजफ्फरनगर और बागपत जिलों में कुल 40 से अधिक केस दर्ज थे. जानकारी के अनुसार, वर्ष 2012 के एक केस में कोर्ट द्वारा उसे 7 साल की सजा भी सुनाई जा चुकी थी. STF अब पूरे डकैत गैंग की गतिविधियों की जांच में जुट गई है और उनके बाकी सदस्यों की तलाश जारी है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button