खेलमनोरंजन

विजय हजारे मैच के दौरान रोहित की कोहली के लिटिल फैन से हुई मुलाकात

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई की जीत के बाद एक बार फिर अपने विनम्र स्वभाव से सबका दिल जीत लिया। मैच के बाद एक युवा प्रशंसक ने सम्मान के तौर पर उनके पैर छूने की कोशिश की, लेकिन रोहित ने तुरंत उसे रोक दिया और गर्मजोशी से उसका अभिवादन किया। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद फैंस रोहित की खूब तारीफ कर रहे हैं।

रोहित शर्मा ने जीता दिल

यह घटना मुंबई के विजय हजारे ट्रॉफी अभियान के पहले मैच के बाद हुई, जिसमें रोहित शर्मा की शानदार बल्लेबाजी ने टीम को जीत दिलाई। जयपुर में खेले गए इस मैच में मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हराया। सिक्किम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 7 विकेट खोकर 236 रन बनाए थे। सिक्किम की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज आशीष थापा ने 87 गेंदों में 79 रनों की अहम पारी खेली। के साईं सत्विक और क्रांति कुमार ने भी 34-34 रन का योगदान दिया, जबकि रॉबिन लिंबू 31 रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया जिसमें शार्दुल ठाकुर ने दो विकेट लिए।

रोहित का वीडियो वायरल

मैच के बाद एक फैन रोहित के पैर छू रहा था, लेकिन तभी रोहित ने उन्हें रोक दिया। रोहित ने बेहद गर्मजोशी से उस फैन को गले लगा लिया। कुछ ही देर बार यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो गया। फैंस उनकी इस सादगी और विनम्रता की जमकर तारीफ कर रहे हैं। यह पहली बार नहीं है जब रोहित ने अपने व्यवहार से फैंस का दिल जीता हो। वह अक्सर मैदान पर और मैदान के बाहर अपने मिलनसार स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

मुंबई की बड़ी जीत

237 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई की शुरुआत अच्छी रही। युवा अंगक्रिश रघुवंशी ने 38 रन बनाए। लेकिन रोहित शर्मा ने अपने बल्ले से तहलका मचा दिया। उन्होंने सिर्फ 94 गेंदों में 155 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 18 चौके और 9 छक्के जड़े। रोहित ने सिर्फ 62 गेंदों में अपना शतक पूरा किया, जो उनके करियर का सबसे तेज लिस्ट ए शतक था। सिक्किम के गेंदबाज रोहित के सामने बेबस नजर आए।

रोहित का साथ देते हुए मुशीर खान 27 रन बनाकर नाबाद रहे। सरफराज खान ने भी 8 रनों की तेज पारी खेलकर मैच खत्म किया। मुंबई ने यह लक्ष्य सिर्फ 30.3 ओवरों में हासिल कर लिया और आसानी से मैच जीत लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button