एनसीआरग्रेटर नोएडा

टोल से राहत: जेवर के लोगों को यमुना एक्सप्रेसवे पर नहीं देना होगा टोल टैक्स, कब और कैसे करें पंजीकरण?

यमुना एक्सप्रेसवे के शुरू होने के साथ ही करीब 14 सालों से यहां जेवर के आस-पास के रहने वाले लोग एक्सप्रेसवे पर जेवर टोल प्लाजा पर टैक्स से राहत देने की मांग कर रहे हैं. इसे लेकर किसानों, ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा मुद्दे को उठा रहे थे. जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह की ओर से मामले की गंभीरता को लेकर संगठन और संचालक एजेंसियों से बातचीत की थी. अब 14 साल के लंबे इंतजार के बाद इस पर फैसला लिया गया है. उनकी मांगे अब पूरी होने जा रही है. जिससे किसानों, ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

अब जेवर स्थित यमुना एक्सप्रेसवे के पास रहने वाले लोगों को टोल प्लाजा पर टोल टैक्स से मुक्ति मिलने वाली है. इससे टोल प्लाजा के आस-पास रहने वाले लोगों को बड़ी राहत मिलने वाली है.

17 सितंबर तक करना होगा जरूरी काम

टोल प्लाजा पर टैक्स से मुक्ति का लाभ उठाने वाले लोगों को एक काम करना जरूरी है. इस क्षेत्र में रहने वाले स्थानीय लोगों को अपने निवासी होने का प्रमाण देना होगा. यह काम 17 सितंबर तक करना होगा. सुविधा के लाभ लेने के लिए पात्र लोगों को अपना निवास प्रमाण पत्र, Aadhaar Card, गाड़ी का रिजस्ट्रेशन पत्र यानी RC की कॉपी 17 सितंबर तक जेवर टोल प्लाजा के ऑफिस में जमा करानी होगी. जमा किए गए डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के बाद आवेदन देने वाले ग्राहकों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा. रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से मुक्ति मिलेगी.

टोल टैक्स से राहत किसानों और स्थानीय लोगों का सम्मान

जेवर टोल टैक्स से स्थानीय लोगों को मिल रही मुक्ति को लेकर जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने कहा है कि यह केवल टोल टैक्स से राहत नहीं है बल्कि किसानों और स्थानीय लोगों के योगदान का सम्मान है. वह 14 साल से इस सुविधा की मांग कर रहे थे. एक्सप्रेसवे और क्षेत्र के विकास की तस्वीर उनके सहयोग और त्याग से बनी है. उन्होंने सभी किसानों और स्थानीय लोगों से अपील की है जो लोग पात्र है वह 17 सितंबर तक अपना प्रमाण पत्र जमा करवा कर रजिस्ट्रेशन करवा लें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button