अपराधउत्तराखंडराज्‍य

हरिद्वार में स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी का धंधा, आपत्तिजनक हालत मिले 5 महिलाएं और 2 पुरुष

हरिद्वार। स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का भंडाफोड़ हुआ है। जिसमें ऋषिकेश के दो युवक और पांच महिलाएं गिरफ्तार हुए हैं। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल और सिडकुल थाने की संयुक्त पुलिस टीम ने बुधवार सुबह पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर में छापेमारी की।

इस दौरान सचिन और गणेश निवासीगण ऋषिकेश समेत पांच महिलाएं आपत्तिजनक अवस्था में पाई गईं। सभी को हिरासत में लेकर थाना सिडकुल लाया गया। इनके खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

एसपी सिटी पंकज गैरोला ने बताया कि आरोपित महिला, पत्नी अनुभव निवासी आरके पुरम कॉलोनी थाना सिडकुल है। वह लंबे समय से अन्तर्राज्य गिरोह बनाकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश, दिल्ली और मुजफ्फरनगर से युवतियों को लाकर स्पा सेंटर और सैलून की आड़ में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। पास में एक अन्य स्पा सेंटर में भी कुछ अनियमितताएं मिली हैं, उस पर भी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button