एनसीआरग्रेटर नोएडा

जगत फार्म में पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे डीसीपी श्रवण कुमार सिंह; सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ग्रेटर नोएडा। शहर में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा आमजन में सुरक्षा का भरोसा कायम रखने के उद्देश्य से गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस कमिश्नर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों द्वारा संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में डीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री श्रवण कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना बीटा-2 क्षेत्र के जगत फार्म एवं आसपास के प्रमुख बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस व्यवस्था का जायजा लिया और सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं का निरीक्षण किया।

पैदल गश्त के दौरान डीसीपी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए। संदिग्ध प्रतीत होने वाले वाहनों को आवश्यकतानुसार बैरिकेडिंग लगाकर चेक किया जाए तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने और बाजारों में अनावश्यक जाम की स्थिति न बनने देने के निर्देश भी दिए गए। डीसीपी ने सभी पीसीआर एवं पीआरवी वाहनों को लगातार क्षेत्र में भ्रमणशील रहने और किसी भी सूचना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button