एनसीआरनोएडा

12 दिनों बाद ऐक्टिव हुईं नोएडा की DM मेधा रूपम, चुनाव आयुक्त की IAS बिटिया ने सोशल मीडिया ब्रेक क्यों लिया?

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी मेधा रूपम 12 दिन बाद फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। वोट चोरी के नाम पर की गई ट्रोलिंग से परेशान होकर डीएम ने एक्स और फेसबुक अकाउंट निष्क्रिय कर दिया था। शनिवार को उन्होंने सीएम के दौरे की तैयारियों को लेकर एक्स और फेसबुक पर फोटो पोस्ट किए।

विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर कथित वोट चोरी का आरोप लगाया जा रहा है। मामले में केंद्रीय चुनाव आयोग पर भी आरोप लगाए गए हैं। जिसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के परिवार और रिश्तेदारों को भी सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा। इस मामले में ज्ञानेश कुमार की बेटी व गौतमबुद्ध नगर की डीएम मेधा रूपम को भी ट्रोल किया जा रहा था। हर पोस्ट में उनके अकाउंट को टैग किया जा रहा था। परिवार के सदस्यों के फोटो भी पोस्ट किए जा रहे थे।

इससे परेशान होकर डीएम ने अपने सोशल मीडिया के अपने सभी अकाउंट को निष्क्रिय कर सोशल मीडिया से दूरी बना ली थी। अब 12 दिन बाद वो फिर से सोशल मीडिया पर सक्रिय हो गई हैं। एक्स पर उनकी पिछली पोस्ट 18 अगस्त की थी। 30 अगस्त को डीएम ने सीएम के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर फोटो व जानकारी पोस्ट की है। साथ ही फेसबुक पर शुक्रवार शाम फोटो पोस्ट की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button