एनसीआरनोएडा

कृप्या ध्यान दें! सेक्टर-108 में अंडरपास पर काम हो चुका चालू, नोएडा एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक डायवर्ट

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे की तरफ निकलने वाले लोगों के लिए यातायात अपडेट है। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों के लिए शनिवार सुबह अहम एडवाइजरी जारी की। पुलिस ने लोगों से घर से निकलने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी लेने की अपील की है। यातायात पुलिस के अनुसार, सेक्टर-108 स्थित छोटे अंडरपास (चैनेज 6.10 किमी) पर बड़े अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। इस निर्माण के चलते ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इससे लोगों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

छोटे अंडरपास पर बड़े अंडरपास का निर्माण

अधिकारियों ने बताया कि आम लोगों को असुविधा से बचाने के लिए कई मार्गों पर डायवर्जन लागू किया गया है। डीसीपी ट्रैफिक के मुताबिक, नोएडा अथॉरिटी द्वारा सेक्टर-108 छोटे अंडरपास पर बड़े अंडरपास का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य के दौरान, वाहन चालकों की सुविधा के लिए सर्विस लेन का उपयोग कराया जाएगा। वहीं, सेक्टर-82 कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने वाला रास्ता और सेक्टर-130 सुल्तानपुर कट से सेक्टर-128 की ओर आने वाला मार्ग अस्थायी रूप से बंद रहेगा।

किसी भी तरह की सहायता के लिए ट्रैफिक पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 9971009001 जारी किया है।

क्या है ट्रैफिक डायवर्जन प्लान

  • सेक्टर 82 कट से सेक्टर-108 अंडरपास, सेक्टर 127, 128, 129, 132 जाने वाले चालक छोटा अंडरपास से पहले बायें टर्न कर पेट्रोल पम्प के सामने बने कट से 45 मीटर रोड होकर जेपी फ्लाईओवर ओर जाएंगे।
  • सेक्टर 132, 128, 129 के लोग सेक्टर-128 कट से चढकर बख्तावरपुर गोलचक्कर से 45 मीटर मार्ग होकर सेक्टर 127 और 126 कट होते हुए एक्सप्रेस-वे आगे बढ़ेंगे।
  • सेक्टर 82, 108, 110 ग्राम गेझा से सेक्टर 108 अंडरपास के जरिए दिल्ली और नोएडा जाने वाले लोग जेपी फ्लाईओवर से नोएडा लूप से उतरकर डबल सर्विस से यूटर्न लेकर सेक्टर-130 से एक्सप्रेस-वे पर जाएंगे।
  • सेक्टर 92, 93 के सर्विस मार्ग से सेक्टर 108 अंडरपास निकलकर चालक पंचशील अंडरपास से गंतव्य की ओर जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button