अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

सिर में चोट, फट गया फेफड़ा..तड़पा-तड़पा कर इलेक्ट्रीशियन की हत्या; शव का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर भी कांप गए

अलीगढ़। सिविल लाइन क्षेत्र के हमदर्द नगर में तीन दिन पहले जो शव मिला था, वह कोयले वाली गली निवासी एक इलेक्ट्रीशियन राजीव सिंघानिया का था। वह तीन दिन से गायब चल रहा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट हत्या किए जाने की पुष्टि कर रही है।

मृतक का फेफड़ा फटा था, पांच पसलियां टूटी थीं और सिर पर गहरी चोट थी। इससे यह स्पष्ट समझा जा रहा है कि उसको पहले बेरहमी से पीटा गया होगा और उसकी हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर फेंक दिया गया। स्वजन मृतक के मित्राें पर ही हत्या कर करने का शक जता रहे हैं।

तीसरे दिन स्वजन ने पोस्टमार्टम पर पहुंच कर की शिनाख्त

हमदर्द नगर में बुधवार को कूड़े के ढेर में कचरा बीनने वालों को बोरे में शव मिला था। मौके पर पहुंची सिविल लाइन पुलिस ने शव को मोर्चरी में भिजवा दिया था। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। शुक्रवार की देर रात बन्नादेवी क्षेत्र के रेलवे रोड कोयले वाली गली निवासी पूजा ने शव की पहचान अपने पिता राजीव सिंघानिया के रूप में की है।

राजीव की बहन दीपमाला ने बताया कि राजीव बिजली ठीक करने का काम करते थे। सोमवार की सुबह मालगोदाम पर एक पराठे वाले व नाई का काम करने वाले उनके मित्र बुलाकर अपने साथ ले गए थे। उसके बाद वह नहीं लौटे। उन्हें लगा कि वह रिश्तेदार के घर चले गए होंगे। उनके पास कोई फोन भी नहीं था। बाद में उनकी कोई खबर नहीं लगी तो ढूंढा भी, मगर कहीं पता नहीं चला।

शुक्रवार की रात को पुलिस किसी की तलाश में क्षेत्र में आयी हुई थी। तब, उनसे संपर्क होने पर वह शव की पहचान के लिए सिविल लाइन पहुंचे। पोस्टमार्टम में राजीव की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट के अनुसार राजीव को पहले काफी पीटा गया है। लोहे की रोड या डंडे से उनके सीने और सिर पर कई वार किए गए हैं। इससे उनको काफी चोटें आयीं। पसलियां टूटीं और सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मृत्यु हो गई। एसएचओ राजवीर सिंह परमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पहले मां चली गईं, अब पिता का भी हाथ उठ गया सिर से

राजीव की मृत्यु के बाद उनके बच्चों पर संंकटों का पहाड़ पड़ा है। पहले मां की मृत्यु हो गई थी, अब पिता के भी चले जाने से बच्चे दुखी हैं। स्वजन के अनुसार राजीव की पत्नी निर्मला की काफी समय पहले ही मृत्यु हो गई थी। चार बच्चे हैं, जिसमें सबसे बड़ा बेटा 28 वर्षीय शनि, उसके बाद आकाश, फिर पूजा और सूरज हैं। बच्चों की शादी को लेकर राजीव काफी चिंता करते थे। दीपमाला ने बताया कि राजीव की मृत्यु के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button