एनसीआरनोएडा

नोएडा सुसाइड में नए खुलासे: साढ़े 3 साल पहले शादी, पत्नी के इलाज में लगे थे 35 लाख, अब बेटे संग अलग रहती है वो

नोएडाः दिल्ली से सटे नोएडा के सेक्टर94 स्थित सुपरनोवा के स्पायरा टावर की 43वीं मंजिल से खुदकुशी करने वाले संभव जैन को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. बताया जा रहा है कि संभव ने यहां ऑनलाइन बुकिंग ऐप से कमरा बुक किया था और वह चार दिन से घर नहीं गए थे. पुलिस ने कहा है कि संभव ने तनाव के चलते खुदकुशी की है. दरअसल, संभव का तलाक हो चुका था और गुजारा भत्ते की रकम देने व अन्य खर्चों के चलते आर्थिक तंगे से जूझ रहे थे.

चार दिन से घर नहीं गए थे संभव

पुलिस के अनुसार संभव दो दिन गुड़गांव के किसी होटल में ठहरे और फिर शुक्रवार को नोएडा आए थे. मृतक संभव के मोबाइल में एक वीडियो मिला है, जिसमें वह आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं बता रहे हैं. साथ ही 3 करोड़ रुपये का कर्ज होने की बात कही है. संभव ने खुदकुशी से पहले पिता से व्हाट्सएप पर बातचीत कर रहे थे.

4 लोग 15 मिनट तक संभव को बचाने की कोशिश करते रहे

संभव को बचाने के लिए एसी मैकेनिक सहित चार लोगों ने 15 मिनट तक प्रयास किया. उनसे बातें की. हाथ पकड़ लिए. लेकिन उन्होंने वापस लौटने की बात कहकर ग्रिल से हाथ छोड़कर गिर गए. वह शनिवार सुबह 11 बजकर 45 मिनट पर बालकनी की रेलिंग पर लटक गए. बताया जा रहा है कि युवक प्री-मैच्योर बच्चा होने, तलाक और कर्ज के बाद से डिप्रेशन में था. दो साल पहले शादी हुई थी.

पत्नी को 20 लाख रुपये देने थे

परिवार के मुताबिक इस बीच पत्नी ने तलाक की अर्जी दाखिल कर दी. तलाकशुदा पत्नी को करीब 20 लाख रुपये देने की बात सामने आई है. एडीसीपी मनीषा सिंह ने बताया कि संभव जैन गुड़गांव स्थित आईएमटी मानेसर सेक्टर वन के रहने वाले थे. एमएनसी में कार्यरत संभव कुछ दिन से वर्क फ्रॉम होम कर रहे थे. उनके पिता फूड कंपनी में क्वालिटी ऑफिसर हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button