एनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में किसानों की महापंचायत, 10% विकसित भूखंड समेत मांगों पर जल्द होगी बैठक

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर शुक्रवार को होने वाली महापंचायत को सफल बनाने के लिए गुरुवार दोपहर 1 बजे गांव डेरीन खूबन में किसान संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता हारून अली ने की, जबकि किसान संघर्ष मोर्चा के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. इमरान खान ने इसका संचालन किया।

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों, युवाओं और क्षेत्र के लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर आंदोलन में भाग लेना होगा। उन्होंने बताया कि भूमि अधिग्रहण, मुआवजे, रोजगार और विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर किसान लंबे समय से अपनी मांगें उठा रहे हैं।

ग्रामीणों और किसान प्रतिनिधियों से शुक्रवार सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पहुंचकर महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई। सभी उपस्थित लोगों ने एकजुट होकर महापंचायत को सफल बनाने का संकल्प लिया और किसान संघर्ष मोर्चा के आंदोलन को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

इस बैठक में चौ. सोरन प्रधान, डॉ. रूपेश वर्मा, उमेद एडवोकेट, सल्लन पहलवान, हेमराज बीडीसी, जेपी नागर, गुलहसन, श्यामपाल गुर्जर, दुर्गेश शर्मा, हर्ष नागर, फैजान, अकरम खान, अनीश सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button