वृंदावन में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े का निर्माण कार्य पूरा हुआ

श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के मार्गदर्शन में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा वृंदावन में भक्ति, आध्यात्म, भारतीयता, हिंदू धर्म व योग की गंगा बहाएगाः श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज
संतों ने श्री बांके बिहारी के दर्शन कर गिरिराज की परिक्रमा भी लगाई
वृंदावनः श्री पंच दशनाम जूना अखाडा गांधी मार्ग का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। इसके उपलक्ष्य में संतों ने 5 दिवसीय वृंदावन प्रवास किया। वृंदावन प्रवास के दौरान संतों ने श्री बांके बिहारी के दर्शन किए और गिरिराज की परिक्रमा लगाई। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के निर्देशानुसार व देखरेख में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के निर्माण का कार्य हुआ। महामंडलेश्वर स्वामी महेशानंद गिरि महाराज की भागवत कथा में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के वर्तमान सभापति श्रीमहंत मोहन भारती, सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर महादेव मंदिर गाजियाबाद के पीठाधीश्वर, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के अंतर्राष्ट्रीय प्रवक्ता व दिल्ली संत महामंडल के अध्यक्ष श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज, श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के सचिव श्रीमहंत मोहन गिरि महाराज पंजाब, जम्मू-कश्मीर, सचिव श्रीमहंत ओम भारती महाराज, पूर्व सचिव श्रीमहंत कमल पुरी महाराज, श्रीमहंत देवानंद सरस्वती महाराज आदि संत भी श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा के कार्यो में सहयोग कर रहे हैं। अखाडे में 150 कमरों का निर्माण कराया गया है।इ श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि 5 दिन के वृंदावन प्रवास के दौरान संतों ने श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के साथ श्री बांके बिहारी के दर्शन किए और गिरिराज की परिक्रमा लगाई। महाराजश्री ने कहा कि श्री बांके बिहारी के दर्शन करके ही ह्रदय आनंद से भर उठता है। वे भक्त बहुत ही भाग्यशाली होते हैं जिन्हें श्री बांके बिहारी के दर्शन व गिरिराज जी की परिक्रमा लगाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। श्रीमहंत हरि गिरि महाराज के नेतृत्व में भगवान परशुराम शोभा यात्रा भी निकाली गई। शोभा यात्रा का नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभा यात्रा में विधायक श्रीचंद शर्मा, ललित मोहन शर्मा, बिहारी लाल वशिष्ठ, ईश्वर रावत आदि भी शामिल रहे। 5 दिन के प्रवास के बाद श्रीमहंत हरि गिरि महाराज सोमवार को हरिद्वार पहुंच गए व श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज सोमवार को सिद्धपीठ श्री दूधेश्वर नाथ मठ महादेव मंदिर में भगवान दूधेश्वर की सेवा में उपस्थित हो गए।


