उत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी प्रशासन में बड़ा फेरबदल, 67 IAS अफसरों को मिला प्रमोशन, चार बने प्रमुख सचिव

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को 67 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दे दी है। इनमें चार आइएएस अधिकारियों को प्रमुख सचिव बनाया गया है। इनमें वर्ष 2001 बैच के शशि भूषण लाल सुशील, अजय कुमार शुक्ला, अपर्णा यू और एसवीएस रंगाराव को सुपरटाइम वेतनमान देते हुए प्रमुख सचिव बने हैं। वर्ष 2010 बैच के 19 आइएएस अधिकारियों को विशेष सचिव से सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। यह पदोन्नति एक जनवरी 2026 से प्रभावी होंगी।

प्रमुख सचिव नियुक्ति एवं कार्मिक एम. देवराज की ओर से जारी आदेश के बाद अब आइएएस अधिाकरियों के तबादले होने की उम्मीद है।

वर्ष 2010 बैच के आइएएस अखंड प्रताप सिंह, कुमार प्रशांत, नेहा शर्मा, मोनिका रानी, शंभु कुमार, योगेश कुमार, नितीश कुमार, भवानी सिंह खंगारौत, संदीप कौर, दुर्गाशक्ति नागपाल, रवींद्र कुमार और ओम प्रकाश आर्य को सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है। इन्हें सुपर टाइम वेतमान 144200-2,18,200 रुपये दिया गया है।

के. बालाजी, आशुतोष निरंजन व सुजीत कुमार को सचिव के पद पर प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन अफसरों को दो वर्ष के अंदर मिड करियर प्रशिक्षण प्रोग्राम फेज-4 जरूर पूरा करना होगा। इसी बैच के नगेंद्र प्रताप, दिव्य प्रकाश गिरी, कृष्ण कुमार व सुधा वर्मा को भी सचिव के पद पर पदोन्नति दी गई है।

वर्ष 2013 बैच के 30 अफसरों को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। इनमें दिव्या मित्तल, राजकमल यादव, प्रियंका निरंजन, सत्येंद्र कुमार, अपूर्वा दुबे, अनुज सिंह, हर्षिता माथुर, अविनाश कुमार, दीपा रंजन, रमेश रंजन, रवींद्र कुमार मांदड, सैमुअल पाल एन, जितेंद्र प्रताप सिंह, आलोक सिंह, शुभ्रांत शुक्ल, विशाल भारद्वाज, धर्मेंद्र प्रताप सिंह, डा. विजय कुमार सिंह, धीरेंद्र सचान, डा. वंदना वर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, आर्यका अखौरी, सुनील कुमार वर्मा, अनीता वर्मा सिंह, शिशिर, सत्य प्रकाश पटेल, डा. कंचन सरन व रघुबीर शामिल हैं।

इसी बैच की चांदनी सिंह को प्रोफार्मा पदोन्नति दी गई है। इन सभी अफसरों को तीन वर्ष के अंदर मिड करियर प्रशिक्षण करना अनिवार्य होगा।

वर्ष 2012 बैच के राजेश कुमार त्यागी को सलेक्शन ग्रेड 1,23,100-2,15,900 रुपये दिया गया है। वर्ष 2022 बैच के 13 अफसरों को सीनियर टाइम स्केल दिया गया है। ये अधिकारी श्रुति शर्मा, गामिनी सिंगला, उत्कर्ष द्विवेदी, अभिनव जे जैन, डा. दीक्षा जोशी, सुनील कुमार धनवंता, पूजा साहू, रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड, प्रफुल्ल कुमार शर्मा, नेहा बयाडवाल, राममोहन मीन, आलोक प्रसाद कुमार सौरभ शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button