
नई दिल्ली। ‘बेबी डॉल मैं सोने दी’जैसे सफल गाने देने वाली बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर (Kanika Kapoor) ने अपने पति से शादी के चार साल बाद अलग होने की घोषणा कर दी है। सिंगर ने एक पोस्ट शेयर करते हुए ये शॉकिंग खबर फैंस को दी और अपना दर्द बयां किया। कनिका ने पति से अलग होने पर सोशल मीडिया पर क्या लिखा, नीचे आर्टिकल में पढ़ें डिटेल्स।
कनिका कपूर ने लिखा-‘हमने बहुत सोचा’
कनिका कपूर ने अपनी आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “डियर फ्रेंड्स एंड फैमिली, बहुत सोच विचार करने और सभी चीजों को समझने के बाद मैंने और मेरे पति ने एक-दूसरे से अलग होने का निर्णय लिया है। मैं उस समय के लिए आभारी हूं, जो हमने एक साथ बिताए। मैं उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं आप लोगों से दयालुता की उम्मीद करते हुए हमारी प्राइवेसी को हनन न करने की गुजारिश करती हूं। लव, कनिका।”
इस पोस्ट में कनिका कपूर ने ये तो बताया कि वह पति गौतम से शादी के चार साल बाद अलग हो रही हैं, लेकिन इसमें उन्होंने डिवोर्स का जिक्र नहीं किया। सिंगर कनिका कपूर ने दोनों के अलग होने का कारण भी नहीं बताया।
2022 में शादी के बंधन में बंधी थीं कनिका कपूर
कनिका कपूर ने इससे पहले गौतम हाथीरमानी के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए बताया था कि वो एक-दूसरे को 15 सालों से जानते हैं और काफी करीबी दोस्त हैं। सिंगर ने ये भी बताया था कि उन्होंने खुद गौतम से दो बार शादी के लिए पूछा था। पहली बार कनिका ने उन्हें 2014 में मैरिज के लिए प्रपोज किया और उसके बाद साल 2020 में। हालांकि, अगस्त 2021 में गौतम ने खुद सिंगर को प्रपोज किया और 20 मई 2022 को दोनों ने लंदन में परिवार की मौजूदगी में शादी की।
कनिका कपूर की थी दूसरी शादी
जिन्हें नही पता उन्हें बता दें कि ये कनिका कपूर की दूसरी शादी है। इससे पहले उन्होंने बिजनेसमैन राज चंदोक के साथ साल 1998 में सात-फेरे लिए थे। उस समय कनिका कपूर की उम्र सिर्फ 18 साल की थी। राज चंदोक के साथ कनिका के तीन बच्चे, बेटी अनाया और समायरा और बेटा युवराज है। राज से शादी के बाद कनिका कपूर लंदन में ही शिफ्ट हो गई थीं। हालांकि, साल 2012 में वह अपने पति से अलग हो गईं, जिसके बाद वह भारत लौट आईं और उन्होंने यही पर अपना सिंगिंग में करियर बनाया।



