अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

स्कूल से लौट रहीं 2 बहनों की करंट से मौत, 6 मिनट सड़क पर तड़पती रहीं; JE और SDO सस्पेंड

बलिया: बलिया में रास्ते पर जमा पानी में गिरे तार की वजह से करंट की चपेट में आने के कारण दो सगी बहनों की मौत हो गई. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पीड़ित परिवार को 5-5 लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की. बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजिंग डिवीजन ऑफिसर के खिलाफ FIR दर्ज की गयी है. साथ ही दोनों के सस्पेंड कर दिया गया है.

सेंट जेवियर्स स्कूल में पढ़ती थीं दोनों बहनें: जिले के सुखपुरा थाना क्षेत्र के जीरा बस्ती गांव में हाई टेंशन तार गिर गया. इससे दो सगी बहनों की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय अल्का 9वीं क्लास तथा 12 वर्षीय आंचल 7वीं क्लास में सेंट जेवियर्स स्कूल (धरहरा) में पढ़ती थीं. बुधवार को छुट्टी के बाद दोनों बस से वापस आयीं. बलिया-सिकन्दरपुर रोड पर उतरने के बाद दोनों सड़क पर जमा पानी से होकर घर जा रही थीं.

डीएम ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की: पानी में टूटकर गिरे के तार से करंट प्रवाहित हो रहा था. इससे दोनों की मौत हो गयी. जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह जिला चिकित्सालय जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की. उन्होंने इस हादसे को बेहद दुखद बताया और कहा कि इस प्रकार की घटनाएं कभी नहीं होनी चाहिए.

जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया: जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. बिजली विभाग के एक्स ईएन नरेंद्र ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर ने विद्युत आपूर्ति को तुरंत बंद करा दिया. साथ ही स्थानीय लाइनमैन और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर जाकर जांच की. जांच के दौरान एक टूटा हुआ तार पाया गया. जब स्थानीय लोगों से बात की गई, तो किसी ने तार बदलने की शिकायत नहीं की.

JE-SDO के खिलाफ FIR दर्ज होगी: जिलाधिकारी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए संबंधित जेई (जूनियर इंजीनियर) और एसडीओ (सुपरवाइजिंग डिवीजन ऑफिसर) के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने एवं उनके निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. इसके अलावा, छात्राओं के परिवारों को पांच-पांच लाख रुपये की सहायता राशि देने के आदेश भी दिए.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button