मनोरंजनसिनेमा

क्या फेक हैं श्रद्धा कपूर का लिंक्डइन अकाउंट? ‘स्त्री’ ने मजेदार अंदाज में मांगी मदद

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर एक बिजनेस वुमन भी है। वे सोशल मीडिया पर अपने ब्रैंड का प्रमोशन करती रहती हैं। अब हाल ही में उन्होंने लिंक्डइन पर अपने प्रोफेशनल अकाउंट को लेकर शिकायत की है। एक्ट्रेस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बताया कि प्रीमियम और अकाउंट होने के बावजूद लिंक्डइन ने इसे नकली बताकर उन्हें इस्तेमाल करने से रोक दिया।

श्रद्धा का लिंक्डइन अकाउंट हुआ ब्लॉक

सीधे तौर पर एक्ट्रेस ने लिंक्डइन को कहा श्रद्धा कपूर ने लिखा, ‘डियर लिंक्डइन मैं अपना अकाउंट इस्तेमाल नहीं कर पा रही हूं क्योंकि लिंक्डइन को लगता है कि यह नकली है। क्या कोई मेरी मदद कर सकता है? अकाउंट बनकर तैयार है, प्रीमियम है, लेकिन कोई इसे देख नहीं सकता’। हालांकि हाल ही में श्रद्धा ने एक और इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिंक्डन को थैंक्यू कहा है क्योंकि उनकी शिकायत के कुछ देर बाद ही अकाउंट वापस मिल गया।

श्रद्धा ने हाल ही में 2022 में लॉन्च किए गए डेमी-फाइन ज्वैलरी लेबल, पल्मोनस के को फाउंडर और ब्रांड एंबेसडर के रूप में बिजनेस वर्ल्ड में कदम रखा है। शार्क टैंक इंडिया में आने के बाद इसने सबका ध्यान खींचा जहां इसे शार्क नमिता थापर और रितेश अग्रवाल से 1.26 करोड़ रुपये का फंड हासिल हुआ।

श्रद्धा कपूर का वर्कफ्रंट?

श्रद्धा कपूर को हाल ही में मुंबई में मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस के बाहर देखा गया, जिससे उनके फैंस के बीच उनके अगले प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें तेज हो गईं। चर्चा है कि एक्ट्रेस दिनेश विजान के साथ एक और फिल्म पर बातचीत करने के लिए वहां गई थी।

कपूर को पिछली बार अमर कौशिक द्वारा निर्देशित हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2 (2024) में देखा गया था। जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। इसमें उनके साथ राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी जैसे बेहतरीन कलाकार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button