व्यापार

लगातार घटता जा रहा है भारत का विदेशी मुद्रा भंडार, गोल्ड रिजर्व में भी कमी; पाकिस्तान का क्या है हाल?

करीब 13 महीने पहले देश विदेशी मुद्रा भंडार ने लाइफ टाइम हाई का रिकॉर्ड बनाया था. उसके बाद से इस रिकॉर्ड के टूटने का इंतजार हो रहा है. कई बार ऐसा लगा कि ये रिकॉर्ड टूट जाएगा, लेकिन तभी इसमें बड़ी गिरावट देखने को मिली. अब बीते तीन हफ्तों से विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. इन तीन हफ्तों में विदेशी मुद्रा भंडार से 1.35 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा गायब हो चुके हैं. आंकड़ों को देखें तो फॉरेन करेंसी असेट्स और गोल्ड रिजर्व दोनों में गिरावट देखने को मिली है. अगर ऐसा ही चलता रहा तो देश का गोल्ड रिजर्व एक बार फिर से 100 अरब डालर से नीचे चला जाएगा. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर आरबीआई की ओर से किस तरह के आंकड़े देखने को मिले हैं.

विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट

भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात नवंबर को समाप्त सप्ताह में 2.69 अरब डॉलर घटकर 687.03 अरब डॉलर रहा. पिछले कुछ सप्ताह से विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट का रुख देखा जा रहा है. इससे पिछले सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार 5.62 अरब डॉलर घटकर 689.73 अरब डॉलर रह गया था. वैसे ये लगातार तीसरा हफ्ता है जब विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली है.

जिसके तहत देश के फॉरेक्स रिजर्व से 1.35 लाख करोड़ रुपए यानी 15.25 अरब डॉलर कम हो चुके हैं. जबकि 27 सितंबर समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 704.89 अरब डॉलर पर चला गया था, जो कि एक रिकॉर्ड है. 12 सितंबर समाप्त सप्ताह से लेकर 17 अक्टूबर समाप्त सप्ताह तक तीन बार ऐसे मौके देखने को मिले जब लगा कि देश का विदेशी मुद्रा भंडार लाइफ टाइम हाई के रिकॉर्ड के पार चला जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. लेकिन तभी विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट देखने को मिली.

किन कारणों से कम हुआ फॉरेक्स रिजर्व

  1. शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, सात नवंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार का प्रमुख घटक फॉरेन करेंसी असेट्स 2.45 अरब डॉलर घटकर 562.14 अरब डॉलर रह गईं.
  2. आरबीआई ने बताया कि सप्ताह के दौरान स्वर्ण भंडार का मूल्य 19.5 करोड़ डॉलर घटकर 101.53 अरब डॉलर रहा.
  3. वहीं दूसरी ओर स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स यानी एसडीआर भी 5.1 करोड़ डॉलर घटकर 18.59 अरब डॉलर रह गया.
  4. आंकड़ों के अनुसार, समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) में भारत का आरक्षित भंडार 4.77 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित बना रहा.

रुपए को संभालने को किया खर्च

जानकारों की मानें तो आरबीआई ने रुपए के संभालने के लिए फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल किया है. जानकारों की मानें तो बीते कुछ दिनों से रुपए कमें गिरावट देखने को मिल रही है. जिसे ट्रैक पर रखने के लिए आरबीआई की ओर से हस्तक्षेप किया गया है. वहीं दूसरी ओर फॉरेन करेंसी ट्रेडर्स की ओर डॉलर की डिमांड बढ़ने के कारण रुपए में आई गिरावट को रोकने के लिए आरबीआई की ओर से ​फॉरेक्स रिजर्व का इस्तेमाल किया है. इसके अलावा भारत अब डॉलर पर से निर्भरता को कम करने के लिए भी डॉलर की खरीदारी कम कर रहा है और गोल्ड पर फोकस बढ़ा दिया है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button