अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

बहन की फावड़े से काटकर नृशंस हत्या, रात में जलाया शव; सबूत मिटाने में चचेरे भाई ने दिया साथ

मुजफ्फरनगर : थाना बुढ़ाना क्षेत्र के ग्राम उकावली में एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है. आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक ने अपनी सगी बहन की फावड़े से वारकर हत्या कर दी, फिर पिता, चचेरे भाई व अन्य सहयोगियों की मदद से शव को श्मशान में जलाने की कोशिश की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी फरार है.

इस मामले में एसएसपी संजय वर्मा ने बताया कि बुढ़ाना थाना क्षेत्र में भाई ने अपनी बहन लाली (24) की फावड़े से हत्या कर दी है. आरोपी का नाम अर्जुन है. गोबर हटाने की लेकर झगड़ा हुआ था, जिसमें उसने हत्या कर दी है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों किरशनपाल (52) और चचेरे भाई सौरभ (26) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मुख्य आरोपी अर्जुन अब भी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन कर दिया गया है. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में प्रयुक्त फावड़ा व मृतका का दुपट्टा भी बरामद किया है.

पुलिस के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में पता चला कि मुख्य आरोपी अर्जुन का 14-15 जून की रात बहन से विवाद हुआ था. बहन के विरोध करने पर अर्जुन ने फावड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद वह फरार हो गया. शव को छिपाने के उद्देश्य से पिता किरशनपाल, चचेरा भाई सौरभ व अन्य लोगों ने शव को गांव के श्मशान ले जाकर जलाने का प्रयास किया. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अधजले शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम व डीएनए परीक्षण के लिए भेज दिया है. बीट आरक्षी की तहरीर पर थाना बुढ़ाना में मामला दर्ज किया गया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button