अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में अवैध संबंध के शक में पत्नी की हत्या, चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट

ग्रेटर नोएडा के थाना दादरी क्षेत्रान्तर्गत गांव रामपुर फतेहपुर में रविवार सुबह एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की चाकू से गला रेंतकर हत्या कर दी। गांव वीरखेड़ा बुलंदशहर निवासी आरोपी पति सोनू शर्मा (36) ने अपनी पत्नी चंचल शर्मा (28) को कथित अवैध संबंधों के आरोपों के चलते चाकू से वार कर मौत के घाट उतारा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हत्यारे को हिरासत में लेकर हत्या में प्रयुक्त चाकू बरामद किया है।

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा सुधीर कुमार का कहना है कि सूचना के बाद थाना दादरी पुलिस ने तुरंत घटना स्थल का निरीक्षण किया। फॉरेसिंक टीम के साथ मामले की जांच शुरू कर दी। मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि मृतका के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त बल तैनात किया गया है। विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी सोनू शर्मा ने अपनी पत्नी पर कथित अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए यह संगीन कदम उठाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। घटना स्थल का फॉरेसिंक निरीक्षण किया गया है। सभी साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button