अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा में नामी ब्रैंड के नाम पर बेच रहे थे साधारण पानी, दो प्लांट कराए बंद

गौतम बुद्ध नगर के ग्रेटर नोएडा में नकली बोतलबंद पानी बनाने वाले दो प्लांटों का भंडाफोड़ हुआ है. खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कासना इंडस्ट्रियल एरिया, साइट-5 में यह कार्रवाई की. दोनों प्लांट बिना लाइसेंस के ब्रांडेड पानी जैसा दिखने वाला नकली पानी पैक कर बाजार में सप्लाई कर रहे थे.

पहला प्लांट गुप्ता इंटरप्राइजेज, K-300, साइट-5, कासना में पकड़ा गया. यहां बिलसेरी नाम से 1 लीटर बोतलों में पानी को पैक किया जा रहा था. मौके से 6252 बोतलें बरामद की गईं और प्लांट को सील कर दिया गया. दूसरा प्लांट पैरामेट्रो वॉसर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, A-2/88, साइट-5, कासना में मिला, जहां ब्लेसरी नाम से पानी पैक हो रहा था. वहां से 6856 बोतलें जब्त की गईं.

नकली बोतलबंद पानी बनाने वाले दो प्लांटों का भंडाफोड़

सहायक आयुक्त खाद्य सर्वेश कुमार ने बताया कि सूचना के आधार पर दोनों प्लांट पर छापेमारी की गई. दोनों जगह कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिले. प्रथम दृष्टि में ये प्लांट अवैध रूप से चल रहे थे. कुल 13,108 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें से 13,076 बोतलों को सील कर सैंपल जांच के लिए भेजा गया है.

पानी की बोतलों को दिल्ली-एनसीआर सप्लाई की जा रही थीं

जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. इन नकली पानी की बोतलों को दिल्ली-एनसीआर की दुकानों में सप्लाई किया जा रहा था. विभाग अब इस सप्लाई चेन को भी ट्रेस कर रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button