अपराधएनसीआरग्रेटर नोएडा

दीपिका नागर केस: रात 12:30 बजे क्या हुआ? पड़ोसी चश्मदीद ने बताई घटना वाली रात की पूरी कहानी

ग्रेटर नोएडा में दीपिका नागर की मौत मामले में एक चश्मदीद का बयान सामने आया है, जिसने घटना की रात की परिस्थितियों को लेकर कई अहम दावे किए हैं. चश्मदीद गुलजार चौधरी ने बताया कि वह अपने घर के अंदर थे, तभी अचानक तेज आवाज सुनाई दी. जब वह बाहर निकले तो उन्होंने देखा कि सामने वाले घर की महिला ऋतिक की पत्नी थी जो जमीन पर गिरी हुई थी.

गुलजार चौधरी के मुताबिक, उन्होंने तुरंत महिला को उठाया और उसी समय ऋतिक भी ऊपर से भागते हुए नीचे आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा. इसके बाद सभी ने मिलकर महिला को मनोज प्रधान की गाड़ी में अस्पताल ले जाने लगे. यह घटना रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है. गुलजार चौधरी ने बताया, ‘दीपिका नीचे पड़ी थी, ऋतिक भागकर आया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा’.

‘दीपिका का चेहरा जमीन की ओर था’

चश्मदीद ने दावा किया कि उस समय महिला का चेहरा जमीन की ओर था. उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले कभी दीपिका का चेहरा ठीक से नहीं देखा था और हाल ही में उसे न्यूज में देखा. उनके अनुसार, दीपिका अक्सर घूंघट में घर से बाहर निकलती थीं. हमने कभी उनका चेहरा नहीं देखा.

‘पति-पत्नी में नहीं होता था झगड़ा’

गुलजार चौधरी ने यह भी कहा कि उन्हें कभी भी पति-पत्नी के बीच किसी विवाद की जानकारी नहीं मिली और न ही उन्होंने ऋतिक के बारे में कोई नकारात्मक बात सुनी थी. उन्होंने ऋतिक को एक अच्छा युवक बताया और कहा कि इलाके में उसके झगड़े या विवाद की कोई चर्चा नहीं थी.

‘घर में ऋतिक, उसकी बहन और ससुर मौजूद थे’

चश्मदीद के अनुसार, घटना के समय घर के अंदर केवल ऋतिक, उसकी बहन और ससुर मौजूद थे. उन्होंने बताया कि वह खुद घर के अंदर भी गए थे और पुष्टि की कि उस समय वहां कोई अन्य व्यक्ति नहीं था. गुलजार चौधरी ने यह भी कहा कि उन्होंने ऋतिक को सीढ़ियों से नीचे आते देखा था और उसकी बहन दरवाजा खोल रही थी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और सभी बयानों को केस के अहम हिस्से के रूप में देखा जा रहा है.

ससुराल पक्ष पर ‘भूमाफिया’ का आरोप

वहीं, मृतका के पिता संजय नागर ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर चोटों के निशान मिले हैं और उनकी बेटी के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद उसे छत से फेंका गया. उन्होंने कहा कि घटना से आधे घंटे पहले वह ससुराल से लौटे थे और उस समय बेटी पूरी तरह सुरक्षित थी.

उन्होंने ससुराल पक्ष के एक सदस्य पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह ‘भूमाफिया’ है और उस पर 20 से अधिक मामले दर्ज हैं. यदि यह जानकारी पहले मिलती तो वे यह रिश्ता कभी नहीं करते.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button