खेलमनोरंजन

एशिया कप फाइनल में पहुंचकर गौतम गंभीर ने किया 3 शब्दों वाला पोस्ट, हुआ वायरल, पाकिस्तान से खिताबी भिड़ंत

नई दिल्ली: एशिया कप 2025 में भारतीय टीम ने दमदार खेल दिखाते हुए फाइनल में अपनी जगह बना ली है। टीम इंडिया टूर्नामेंट में अभी तक अजेय रही है। सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ जीत हासिल करते ही भारत ने फाइनल में एंट्री मार ली। टीम इंडिया की इस जीत पर कोच गौतम गंभीर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट किया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, टीम के फाइनल में पहुंचे के बाद गंभीर ने अपने एक्स हैंडल पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, ‘इन टू द फाइनल्स’ यानी फाइनल में पहुंच गए।

बता दें कि भारतीय टीम का एशिया कप 2025 में दमदार खेल रहा है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने सबसे अपने तीनों लीग मैच में जीत हासिल की। इसके बाद सुपर-4 में पहले पाकिस्तान को हराया और फिर बांग्लादेश पर शानदार जीत हासिल कर खिताबी मुकाबले के लिए अपनी जगह पक्की कर ली। वहीं सुपर-4 में टीम इंडिया अपना आखिरी मैच श्रीलंका के साथ खेलेगी।

कैसा था बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला

वहीं सुपर-4 में बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबले की बात करें तो अभिषेक शर्मा ने एक बार फिर बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सिर्फ 37 गेंदों में 75 रनों की तूफानी पारी खेली, जिसमें छह छक्के और पांच चौके शामिल थे। उनकी इस पारी ने भारत को 168 रनों के स्कोर तक पहुंचाने की नींव रखी। अभिषेक और शुभमन गिल ने शीर्ष क्रम में तेजी से रन जोड़े, जिसके बाद बांग्लादेश के स्पिनरों ने वापसी की। हालांकि, हार्दिक पंड्या के 38 रनों की मदद से टीम चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रही।

बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में टीम इंडिया के लिए जसप्रीत बुमराह ने शुरुआती विकेट लिया और कुलदीप यादव ने 18 रन देकर 3 विकेट लेकर बांग्लादेश के मध्यक्रम को तहस-नहस कर दिया। इस टूर्नामेंट में बाएं हाथ के इस स्पिनर के अब पांच मैचों में 12 विकेट हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button