अपराधएनसीआरनोएडा

नोएडा में प्रेम प्रसंग के चलते छत पर सो रहे परिवार पर चाकू से हमला, महिला की मौत

नोएडा के थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-5 में शनिवार (23 मई) देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई. जहां किराये के मकान की छत पर सो रहे एक परिवार पर अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमले में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां घायल हो गईं. उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है.

हमले में छत पर सो रहे परिवार में पत्नी की मौत

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात सुरेंद्र शर्मा अपने परिवार के साथ सेक्टर-5 स्थित किराये के मकान की छत पर सो रहे थे. उनके साथ पत्नी संजू देवी और दो बेटियां भी मौजूद थीं. इसी दौरान एक व्यक्ति ने सोते समय परिवार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया.

घटना में सुरेंद्र शर्मा, उनकी पत्नी संजू देवी और दोनों बेटियां गंभीर रूप से घायल हो गईं. सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान संजू देवी की मौत हो गई. वहीं अन्य तीनों घायलों का इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई गई है. वही घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

घटना में पास ही किराए पर रहने वाले व्यक्ति पर शक

पुलिस ने बताया कि शुरुवाती जांच में परिवार के पास ही किराए पर रहने वाले एक व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है. पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है और संदिग्ध की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन भी किया गया है. मनीषा सिंह एडीसीपी नोएडा का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button