अपराधउत्तर प्रदेशराज्‍य

यूपी के आजमगढ़ में एनकाउंटर… एक लाख का इनामी बदमाश शंकर कनौजिया मारा गया, STF के साथ हुई मुठभेड़

आजमगढ। जहानागंज थाना क्षेत्र के नरेहथा गांव के समीप मंगई नदी पुल के पास शनिवार की भोर में (लगभग 4:15 बजे) रौनापार थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव निवासी एक लाख का इनामिया शंकर प्रसाद कन्नौजिया पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

वाराणसी इकाई को शनिवार को अभिसूचना संकलन के दौरान पता चला था कि लूट और हत्या के अभियोग का वांछित तथा एक लाख रुपये का इनामी अपराधी शंकर कनौजिया आजमगढ़ क्षेत्र में अपने गिरोह के साथ किसी वारदात की फिराक में है।

इस सूचना पर निरीक्षक पुनीत सिंह परिहार के नेतृत्व में एक टीम द्वारा उसे जनपद आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र अंतर्गत गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा था कि गिरफ्तारी के दौरान शंकर कनौजिया द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी गई, लेकिन टीम के सदस्य बाल−बाल बच गए।

टीम द्वारा आत्मसुरक्षा में किए गए फायर से अपराधी घायल हो गया। जिसे नजदीकी अस्पताल में भेजा गया। जहां पर उसकी मृत्यु हो गई। घटनास्थल से एक कारबाईन, एक पिस्टल 9 एमएम, एक खुखरी और भारी मात्रा में जिंदा व खोखा कारतूस बरामद हुआ हैं।

हत्या कर गला काटकर गायब कर दिया था

शंकर कनौजिया ने अपने गिरोह के साथ वर्ष 2011 में दोहरीघाट क्षेत्र में लूट के दौरान विंध्याचल पांडे नामक व्यक्ति की हत्या कर गला काटकर गायब कर दिया था। यह तभी से फरार था। फरारी के दौरान यह लगातार लूट आदि का अपराध करता रहा।

उसी क्रम में वर्ष 2024 में जुलाई माह में इसके द्वारा जनपद महाराजगंज निवासी शैलेंद्र सिंह का अपहरण कर लोडर गाड़ी लूट लिया गया तथा लूट के दौरान उनकी हत्या कर धड़ से सिर गायब कर दिया गया था। इस अभियोग में इसके ऊपर एक लाख का पुरस्कार घोषित किया गया था। इसके संबंध में अन्य अपराधों का पता लगाया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button